मूंगफली की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी या तेल को गर्म कर लेंगे.

Salaam Tv Digital Team
Jul 21, 2023


फिर इसमें मूंगफली डाल कर धीमी आंच पर भून लेंगे


अब मिक्सर में मूंगफली हरी मिर्च, नमक, नीबू का रस और पानी डालकर हल्का दरदरा पीस लेंगे.


चटनी को प्याले में निकाल लेंगे, अगर यह अधिक गाढ़ी हो तो थोड़ा पानी और मिला लें.


तड़का के लिए गैस पर पैन में तेल गरम करेंगे, तेल गरम हो जाए तो राई डाल कर भुन लेंगे


गैस बन्द कर दीजिये और पैन में करी पत्ते डाल दीजिए. करी पत्ते के भुनते ही, लाल मिर्च पाउडर डालिये.


तड़के को चटनी में डाल दीजिये. चम्मच से चलाकर चटनी में तड़का मिक्स कर दीजिये.


मूंगफली की स्वादिष्ट तीखी चटनी तैयार है. आप चटनी को इडली, डोसा,वड़ा के साथ खा सकते हैं

VIEW ALL

Read Next Story