भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, रघुवर दास ने किया स्वागत
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1228242

भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार, रघुवर दास ने किया स्वागत

Presidential Election 2022: NDA ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई.

(फाइल फोटो)

रांची : Presidential Election 2022: NDA ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक हुई. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य बैठक में मौजूद रहे. कई नामों के बीच द्रौपदी मुर्मू के नाम पर फाइनल मुहर लगी. 

अगर द्रौपदी मुर्मू जीतती हैं तो देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी
आपको बता दें कि वहीं विपक्ष की तरफ से इससे पहले यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाने की घोषणा की गई थी. जिसके बाद NDA की तरफ से की गई घोषणा के बाद यह चुनाव दिलचस्प हो गया है. अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान होना अब तय माना जा रहा है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है. 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है. अगर मुर्मू चुनाव जीतती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी. 

ये भी पढ़ें- JAC Board 2022 Result: झारखंड बोर्ड के द्वारा जारी 10 वीं के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने किया इस फैसले का स्वागत 
रघुवर दास ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल सौम्य और मृदुभाषी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है. भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी सदस्यों को भी इसके लिए धन्यवाद दिया है.  

रघुवर दास ने ये कहा 
रघुवर दास ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी को देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया है. एक संथाल आदिवासी महिला को पहले पीएम मोदी ने राज्यपाल बनाया और अब राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है. यह आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने वाले जनजातीय समाज समेत पूरे झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव का विषय है. मैं विपक्ष के सभी दलों से आग्रह करता हूं कि द्रौपदी मुर्मू को समर्थन प्रदान कर सर्वसम्मति से राष्ट्रपति का चयन करें. उन्होंने कहा कि विपक्ष के द्वारा घोषित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से मेरा आग्रह है कि वे भी विपक्षी दलों के अन्य उम्मीदवार शरद पवार, फारूक अब्दुल्लाह की तरह अपना नाम वापस ले लें और द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कर एक मिसाल पेश करें.

Trending news