Padma Awards 2023: झारखंड के डॉ. जनम सिंह सोय को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान
Advertisement
trendingNow0/india/bihar-jharkhand/bihar1544495

Padma Awards 2023: झारखंड के डॉ. जनम सिंह सोय को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान

Padma Awards 2023: डॉ जनम सिंह सोय को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें बधाई दी. केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करके लिखा, 'कोल्हान विश्वविद्यालय(झारखंड) से सेवानिवृत्त  प्रो जनम सिंह सोय को हो भाषा के लिए मिला पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर उन्हें बहुत बधाई और शुभकामनाएं.

Padma Awards 2023: झारखंड के डॉ. जनम सिंह सोय को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान

रांचीः Padma Awards 2023: गणतंत्र दिवस (Republic day) की पूर्व संध्या पर बुधवार (25 जनवरी) को पद्म पुरस्कार (Padma Awards 2023) विजेताओं के नामों की घोषणा की गई है. इसमें देश के विभिन्न राज्यों से विभिन्न कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 91 हस्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा. इनमें मणिपुर बीजेपी अध्यक्ष थौनाओजम चाओबा, राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), रवीना टंडन समेत कई हस्तियां शामिल हैं.  झारखंड के डॉ जनम सिंह सोय को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी है. प्रो सोय पिछले चार दशक से हो भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में जुटे हैं. उन्होंने हो जनजाति की संस्कृति पर कई पुस्तकें लिखी हैं. प्रो सोय कोल्हान यूनिवर्सिटी से रिटायर करने के बाद हो भाषा को पीजी के औपचारिक पाठ्यक्रम में शामिल करने में लगे रहे. 72 वर्षीय प्रे सोय की पुस्तकों में आधुनिक हो शिष्ट काव्य समेत छह पुस्तकें हैं.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी बधाई
डॉ जनम सिंह सोय को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें बधाई दी. केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट करके लिखा, 'कोल्हान विश्वविद्यालय(झारखंड) से सेवानिवृत्त  प्रो जनम सिंह सोय को हो भाषा के लिए मिला पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर उन्हें बहुत बधाई और शुभकामनाएं. प्रो सोय का पिछले चार दशक से हो भाषा के संवर्धन और उत्थान में उल्लेखनीय योगदान रहा है.उन्होंने छह पुस्तकें भी लिखीं हैं.'

बिहार से तीन विभूतियों को सम्मान
इसके साथ ही बिहार की तीन विभूतियों को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. इनमें बिहार के मशहूर कोचिंग संचालक व गणित के विशेषज्ञ आनंद कुमार को पदमश्री से सम्मानित किया जाएगा.  इसके साथ ही कला के क्षेत्र में सुभद्रा और नालंदा के कपिल देव प्रसाद को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. 

 

Trending news