किशोर साहू की जन्म शताब्दी
Advertisement

किशोर साहू की जन्म शताब्दी

फ़िल्म निर्माता किशोर साहू की जन्मशताब्दी पर आयोजित किए गए समारोह में प्रदेश के मुखिया रमन सिंह शामिल हुए। इस मौके पर रमन सिंह ने किशोर साहू को याद किया और उनकी जमकर तारीफ की। सीएम ने कहा कि किशोर साहू अगर आज जीवित होते तो 100 साल के होते। उस दौर में छत्तीसगढ़ से निकलकर मुंबई जाना और वहां अपना सिक्का जमाना बड़ी बात थी जो किशोर साहू ने कर दिखाया। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ से मुम्बई जाने के बाद भी किशोर साहू ने छत्तीसगढ़ को याद रखा। उन्होने कहा कि राजनांदगाव में किशोर साहू का शताब्दी समारोह मनाना गर्व की बात है।

किशोर साहू की जन्म शताब्दी

राजनांदगांव: फ़िल्म निर्माता किशोर साहू की जन्म शताब्दी पर आयोजित किए गए समारोह में प्रदेश के मुखिया रमन सिंह शामिल हुए। इस मौके पर रमन सिंह ने किशोर साहू को याद किया और उनकी जमकर तारीफ की। सीएम ने कहा कि किशोर साहू अगर आज जीवित होते तो 100 साल के होते। उस दौर में छत्तीसगढ़ से निकलकर मुंबई जाना और वहां अपना सिक्का जमाना बड़ी बात थी जो किशोर साहू ने कर दिखाया। सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ से मुम्बई जाने के बाद भी किशोर साहू ने छत्तीसगढ़ को याद रखा। उन्होने कहा कि राजनांदगाव में किशोर साहू का शताब्दी समारोह मनाना गर्व की बात है।

इस दौरान सीएम ने हर साल देश के बेस्ट फ़िल्म डायरेक्टर को दस लाख रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। जबकि छतीसगढ़ के बेस्ट फ़िल्म डायरेक्टर को 2 लाख रुपये का पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। इस मौके पर फ़िल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे की तारीफ़ करते हुए सीएम ने कहा कि चौकसे सिर्फ एक फ़िल्म समीक्षक ही नहीं बल्कि एक अदभुत व्यक्तित्व हैं।

Trending news