Independence Day पर छत्तीसगढ़ के इन पुलिसकर्मियों को मिलेंगे वीरता पदक,देखें लिस्ट
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh1302420

Independence Day पर छत्तीसगढ़ के इन पुलिसकर्मियों को मिलेंगे वीरता पदक,देखें लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को वीरता पदक, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक और विशिष्ट पदक से सम्मानित किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा. वहीं दो पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा मेडल और 10 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा.

Independence Day पर छत्तीसगढ़ के इन पुलिसकर्मियों को मिलेंगे वीरता पदक,देखें लिस्ट

सत्य प्रकाश/रायपुरः इस साल स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) के मौके पर छत्तीसगढ़ के कई पुलिस अधिकारियों को वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा. वहीं दो पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा मेडल और 10 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा. भारत शासन सरकार, गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, निम्न पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा-

पुलिस वीरता पदक
1. मालिक राम, निरीक्षक, जिला नारायणपुर
2. अलरिक लकड़ा, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर 
3. महेन्द्र पोटाई, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर
4. सुक्कु राम नाग, उप निरीक्षक, जिला नारायणपुर
5. शहीद जयलाल उईके, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर
6. शहीद कनेर उसेंडी, प्रधान आरक्षक (मरणोपरांत), जिला नारायणपुर
7. शहीद श्याम किशोर शर्मा, उप निरीक्षक (मरणोपरांत), जिला राजनांदगांव
8. डॉ.अभिषेक पल्लव (IPS), पुलिस अधीक्षक, दुर्ग
9. राम अवतार पटेल, उप निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा
10. डिलेश्वर कुमार सोनवानी, प्लाटून कमाण्डर, एसटीएफ, बघेरा- जिला दुर्ग
11. हजारी लाल मौर्य, उप निरीक्षक, जिला दंतेवाड़ा
12. सुक्कू राम नुरेटी, निरीक्षक, जिला नारायणपुर
13. बलराम उसेण्डी, निरीक्षक, जिला नारायणपुर
14. राजकुमार सलाम, प्रधान आरक्षक, जिला कोण्डागांव
15. हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर, निरीक्षक, जिला राजनांदगांव

विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

1. संजीव शुक्ला, पुलिस उप महानिरीक्षक , पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
2. बिश्नु प्रसाद देशमुख, निरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर

सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक-

1. सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक , बस्तर रेंज
2. ओम प्रकाश पाल, पुलिस महानिरीक्षक, एंटी नक्सल ऑपरेशन/एसआईबी, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
3. राजेश कुकरेजा, ओएसडी, सारंगढ़-बिलाईगढ़
4. विजय कुमार पाण्डेय, अति. पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग
5. रति राम नेताम, कंपनी कमांण्डर, 19वीं पोखरण वाहिनी, छसबल, जगदलपुर
6. रामनरेश यादव, उप निरीक्षक, थाना-मानपुर, जिला राजनांदगांव
7. जितेन्द्र सिंह, सहा. उप निरीक्षक, अअवि. पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
8. खेमराज जैन, सहा. उप निरीक्षक, थाना परतापुर, जिला कांकेर
9. एन.रमैय्या राव, प्रधान आरक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
10. जयंत कुमार पैंकरा, प्रधान आरक्षक, एसटीएफ, बघेरा-दुर्ग

Trending news