Padma Awards: 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, देखें पूरी लिस्ट
Advertisement

Padma Awards: 2023 के लिए पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

Padma Awards 2023 Announced:2023 के गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है. इस राष्ट्रपति ने106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति दी है.

Padma Awards 2023 Announced

Padma Awards 2023 Announced: हर साल गणतंत्र दिवस (republic day 2023) के मौके पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों की घोषणा (Padma Awards announced) इस साल के लिए भी कर दी गई है. 2023 के लिए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  (President Draupadi Murmu) ने 3 युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है. सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं. 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं और सूची में विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की श्रेणी के 2 व्यक्ति और 7 मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्त करने वाले भी शामिल हैं.

मध्य प्रदेश की जोधइया बाई को पद्म श्री
वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो उमरिया जिले की आदिवासी महिला जोधइया बाई बैगा को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है. बता दें कि जोधइया बाई जी कभी स्कूल नहीं गईं, लेकिन अपनी अद्भुत कला के कारण वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाती हैं. उनके आदिवासी चित्रों को भारत के साथ-साथ विदेशों में भी सराहा गया है. उन्होंने आदिवासी कला को एक नया मुकाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

 

गौरतलब है कि पद्म पुरस्कार यानी पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री- देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं. 1954 में स्थापित, इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है. ये पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे क्षेत्रों / विषयों में विशिष्ट उपलब्धियों / सेवा के लिए दिए जाते हैं.

6 पद्म विभूषण पुरस्कार 
बता दें कि इस साल 6 लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार मिलेगा.जिसमें 3  मरणोपरांत सम्मान शामिल है.जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ दिलीप महालनाबिस, यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव और बालकृष्ण दोशी का नाम शामिल हैं.

पद्म विभूषण (6)
मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)
बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)
जाकिर हुसैन
एसएम कृष्णा
दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत)

पद्म भूषण (9)
एसएल भैरप्पा
कुमार मंगलम बिड़ला
दीपक धर
वाणी जयराम
स्वामी चिन्ना जीयर
सुमन कल्याणपुर
कपिल कपूर
सुधा मूर्ति
कमलेश डी पटेल

पद्म श्री (91)
सुकमा आचार्य
जोधैयाबाई बैगा
प्रेमजीत बारिया
उषा बर्ले
मुनीश्वर चंदावर
हेमंत चौहान
भानुभाई चित्रा
हेमोप्रोवा चुटिया
नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत)
सुभद्रा देवी
खादर वल्ली डुडेकुला
हेम चंद्र गोस्वामी
प्रतिकाना गोस्वामी
राधा चरण गुप्ता
मोदादुगु विजय गुप्ता
अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन (जोड़ी)
दिलशाद हुसैन
भीखू रामजी इदाते
सी आई इस्साक
रतन सिंह जग्गी
बिक्रम बहादुर जमातिया
रामकुइवांगबे जेने
राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत)
रतन चंद्र कर
महीपत कवि
एम एम कीरावनी
आरेज़ खंबाटा (मरणोपरांत)
परशुराम कोमाजी खुने
गणेश नागप्पा कृष्णराजनगर
मगुनी चरण कुंअर
आनंद कुमार
अरविंद कुमार
डोमर सिंह कुंवर
राइजिंगबोर कुर्कलंग
हीराबाई लोबी
मूलचंद लोढ़ा
रानी मचैया
अजय कुमार मंडावी
प्रभाकर भानुदास मांडे
गजानन जगन्नाथ माने
अंतर्यामी मिश्रा
नादोजा पिंडीपापनहल्ली मुनिवेंकटप्पा
प्रो. (डॉ.) महेंद्र पाल
उमा शंकर पाण्डेय
रमेश परमार और शांति परमार (जोड़ी)
नलिनी पार्थसारथी
हनुमंत राव पसुपुलेटी
रमेश पतंगे
कृष्णा पटेल
के कल्याणसुंदरम पिल्लई
वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल
कपिल देव प्रसाद
एस आर डी प्रसाद
शाह रशीद अहमद कादरी
सी वी राजू
बख्शी राम
चेरुवायल के रमन
सुजाता रामदोराई
अब्बारेड्डी नागेश्वर राव
परेशभाई राठवा
बी रामकृष्णा रेड्डी
मंगला कांति राय
के सी रनरेमसंगी
वडिवेल गोपाल और मासी सदइयां (जोड़ी)
मनोरंजन साहू
पयतत साहू
ऋत्विक सान्याल
कोटा सच्चिदानंद शास्त्री
शंकुरत्री चंद्र शेखर
के शनाथोइबा शर्मा
नेकराम शर्मा
गुरचरण सिंह
लक्ष्मण सिंह
मोहन सिंह
थौनाओजम चौबा सिंह
प्रकाश चंद्र सूद
निहुनुओ सोरही
डॉ. जनम सिंह सोय
कुशोक थिकसे नवांग चंबा स्टेनज़िन
एस सुब्बारमन
मोआ सुबोंग
पालम कल्याण सुंदरम
रवीना रवि टंडन
विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
धनीराम टोटो
तुला राम उप्रेती
गोपालसामी वेलुचामी
ईश्वर चंद वर्मा
कूमी नरीमन वाडिया
कर्म वांग्चु (मरणोपरांत)
गुलाम मुहम्मद जाज

Trending news