बर्खास्त सिपाही ने लगाई फांसी
Advertisement

बर्खास्त सिपाही ने लगाई फांसी

राजधानी भोपाल में हत्या के आरोप में बर्खास्त एक सिपाही ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जानिए क्या थी वजह?

बर्खास्त सिपाही ने लगाई फांसी

भोपाल: राजधानी भोपाल के नेहरू नगर पुलिस लाइन थाना क्षेत्र में हत्या के आरोप में बर्खास्त एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

रात करीब 10 बजे मृतक पिंटू ने घर पर ही फंदा बनाया और फांसी पर झूल गया।

पुलिस के मुताबिक सिपाही पिंटू दो साल पहले हुई एक हत्या के आरोप में बर्खास्त चल रहा था।

कुछ दिन पहले ही मृतक को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी तभी से वो तनाव में चल रहा था।

आपको बतादें कि पिंटू के पिता भी पुलिस में है उनके पिता कन्हैयालाल डीआरपी लाइन में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं।

मृतक पिंटू पर आरोप है कि वो अपने दोस्त की प्रेमिका की हत्या के मामले में शामिल था।

मृतक के दोस्त ने अपनी प्रेमिका को बैतूल के जंगल में फंदे पर लटका दिया था उस वक्त मृतक पिंटू को पुलिस विभाग ने बर्खास्त कर दिया था।

Trending news