शिवराज सिंह चौहान केरल में भाजपा की जनरक्षा यात्रा में होंगे शामिल
Advertisement
trendingNow1/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/madhyapradesh345141

शिवराज सिंह चौहान केरल में भाजपा की जनरक्षा यात्रा में होंगे शामिल

केरल में हुई राजनीतिक हत्याओं के प्रति लोगों ध्यानआकर्षित करने और भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा द्वारा यह यात्रा निकाली जा रही है. 

शिवराज सिंह चौहान जनरक्षा यात्रा में 10 अक्टूबर को शामिल होंगे. (file)

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केरल में चल रही भाजपा की जनरक्षा यात्रा में 10 अक्तूबर को शामिल होंगे. केरल में हुई राजनीतिक हत्याओं के प्रति लोगों ध्यानआकर्षित करने और भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा द्वारा यह यात्रा निकाली जा रही है. केरल में वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं.

  1. चौहान यात्रा में 10 अक्टूबर को शामिल होंगे.
  2. मुख्यमंत्री मनुथ्थे से त्रिशूर तक पदयात्रा करेंगे.
  3. चौहान त्रिशूर में एक आमसभा को सम्बोधित करेंगे. 

मध्यप्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने आज बताया कि मुख्यमंत्री चौहान इस यात्रा में पल्लकड़ से मनुथ्थे तक वाहन में शामिल होंगे और बाद में वड्डकनचेरी में एक आमसभा को सम्बोधित करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री मनुथ्थे से त्रिशूर तक पदयात्रा करेंगे और त्रिशूर में एक आमसभा को सम्बोधित करेंगे. उन्होंने बताया कि चौहान उसी दिन देर रात को कोच्चि होते हुए भोपाल वापस लौटेगें.

Trending news