भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में आपस में उलझीं महिला कार्यकर्ता, देखें मारपीट का वीडियो
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1484068

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में आपस में उलझीं महिला कार्यकर्ता, देखें मारपीट का वीडियो

प्रदेश भर में भाजपा की चल रही जनाक्रोश यात्रा में अलवर जिले में भाजपा कार्यकर्ता आपस मे ही उलझते नजर आ रहे हैं. यहां तक कि महिला कार्यकर्ताओं का मारपीट का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, विधानसभा चुनावों में एक साल से भी कम समय बचा है.

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में आपस में उलझीं महिला कार्यकर्ता, देखें मारपीट का वीडियो

अलवर: प्रदेश भर में भाजपा की चल रही जनाक्रोश यात्रा में अलवर जिले में भाजपा कार्यकर्ता आपस मे ही उलझते नजर आ रहे हैं. यहां तक कि महिला कार्यकर्ताओं का मारपीट का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, विधानसभा चुनावों में एक साल से भी कम समय बचा है. कांग्रेस सरकार की विफलताओं को लेकर भाजपा प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है. भाजपा की यह यात्रा राजस्थान की सभी (200) विधानसभा सीटों पर निकलेगी. अलवर में भी यह यात्रा निकली हुई है, लेकिन इस दौरान गुटबाजी भी जोरों पर देखी जा रही है. अधिकांश विधानसभाओं में चुनाव लड़ने के इछुक नेता व पूर्व विधायक और और मौजूदा विधायक कही न कही इस अंदरूनी कलह में फंसे हुए नजर आ रहे हैं. थानागाजी में जन आक्रोश में महिला कार्यकर्ता भी आपसी लड़ती दिखाई दीं.

महिला कार्यकर्ताओं का मारपीट का वीडियो वायरल

महिला कार्यकर्ताओं का मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है. इसमें दो महिला कार्यकर्ता बीच सड़क पर ही हाथापाई कर रही हैं और वहां मौजूद लोग दोनों को शांत कराने में जुटे हुए हैं, फिर भी दोनों कार्यकर्ता शांत होने के बजाए एक दूसरे पर थप्पड़ चलाती हुई नजर आ रही हैं.

यहां से भाजपा की दावेदारी जता रही रूबिया उपाध्याय के साथ जन आक्रोश यात्रा में महिला भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा के साथ हाथापाई का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें रूबिया उपाध्याय का कहना है जन आक्रोश यात्रा के शुभारंभ से ही विरोधी साजिश रच रहे थे. इसी के कारण साजिश रची गई. फिलहाल भाजपा जन आक्रोश यात्रा से कांग्रेस को घेरने की बजाय खुद घिरती नजर आ रही है.

रामगढ़ में चल रही जनाक्रोश यात्रा में भाजपा के पूर्व विधायक रहे ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे जय आहूजा पर आरोप हैं कि उन्होंने रथ में चढ़ने को लेकर किसी कार्यकर्ता को लात मारी, दरअसल यहां भाजपा दो धड़ों में बंटी हुई है एक पूर्व प्रत्याशी रहे सुखवंत सिंह का खेमा और दूसरा ज्ञानदेव आहूजा का खेमा इनकी इस खींचतान में कांग्रेस विधायक भी किसी मौके को नहीं छोड़ना चाह रही. इन हालातों में लगता है भाजपा की आपसी खींचतान का फायदा कांग्रेस उठा सकती है.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के निर्देश की पालना, भूमाफियाओं के खिलाफ सुझाव के लिए कमेटी

पूर्व विधायक हेम सिंह भड़ाना कार्यकर्ताओं से लड़ते दिखे

यही हालात थानागाजी विधानसभा में भी देखने को मिला. जहां जन आक्रोश यात्रा के दौरान पूर्व विधायक हेम सिंह भड़ाना उलझते हुए नजर आए. दरअसल, यहां भी भाजपा में हेमसिंह भड़ाना के साथ दूसरा ग्रुप रोहिताश घांघल ग्रुप सक्रिय है. वहीं, कही न कही बानसूर से विधायक रहे रोहिताश्व शर्मा भी थानागाजी से चुनाव लड़ चुके हैं वह भी पूरी दखलंदाजी बनाए हुए हैं.

Trending news