Aditya L1 mission : चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो सूर्य पर भेजेगा Aditya L-1, फिर शुक्र की बारी
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1838429

Aditya L1 mission : चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो सूर्य पर भेजेगा Aditya L-1, फिर शुक्र की बारी

Aditya L1, Chandrayaan 3 Live : चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) ने चांद पर अपने पैर जमा लिए हैं. इस बड़ी कामयाबी के बाद, PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने घोषणा की है, कि सूर्य के शोध के लिए इसरो (ISRO) आदित्य L1 मिशन (mission Aditya L1) लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है. इसके बाद शुक्र ग्रह पर यान भेजा जाएगा.

 

Aditya L1 mission : चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो सूर्य पर भेजेगा Aditya L-1, फिर शुक्र की बारी

Aditya L1 mission, Chandrayaan 3 : देश ने चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सफल लैंडिंग के साथ ही इतिहास रच दिया है. बताया जा रहा है, कि Chandrayaan 3 की सफलता के बाद अब इसरो (ISRO) आदित्य L1 मिशन (mission Aditya L1) लॉन्च करने जा रहा है. जो सूर्य की व्यापक जानकारी जुटाएगा. Chandrayaan 3 की सफलता के तुरंत बाद, PM नरेंद्र मोदी ने सूर्य की व्यापक जानकारी जुटाने के लिए मिशन L1 भेजने की बात पुख्ता कर दी है. पीएम मोदी ने  चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की सफलता के लिए देश-दुनिया को बधाई दी और ISRO के आगामी प्रोजेक्ट के बारे में खुल कर बात कही.

इसरो सूर्ये पर भेजेगा आदित्य-L1- PM मोदी 

इस दौरान पीएम मोदी बोले, कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सूर्य के विस्त्रत अध्ययन के लिए इसरो आदित्य L1 मिशन (mission Aditya L1) लॉन्च करने वाला है. इसके बाद शुक्र भी इसरो के लक्ष्यों में से एक है. गगनयान (Gaganyaan) के जरिए इंडिया अपने पहले ह्यूमन स्पेस फ्लाइट मिशन के लिए भी पूरी ताकत के साथ जुटा है. उन्होंने कहा, भारत बार-बार ये साबित कर रहा है, 'स्काइ इट नाट द लिमिट'. साइंस और टेक्टलॉजी देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं. इस लिए आज के इस दिन को देश हमेशा के लिए याद रखेगा.

ब्रिक्स में PM मोदी ने अपना प्रोग्राम रोका

23 अगस्त को इसरो अपना मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) चांद पर लैंड कराने वाला था. इस पर पूरी दुनिया की निगाहें थीं. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) इन दिनों ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए साउथ अफ्रीका में हैं. लेकिन उन्हेंने Chandrayaan 3 की लैंडिंग देखने के लिए अपना कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया. बता दें, कि पीएम मोदी ही नहीं, इस दौरान अफ्रीका गया इंडिया के पूरा प्रतिनिधिमंडल इसरो के इस बड़े कारनामे को लाइव देख रहा था. जैसे ही Chandrayaan 3 ने चंद्रमा की सतह पर लैंड किया, पूरा देश खुशी से झूम उठा.

ये भी पढ़ें...

फेरों से पहले दुल्हन ने किया शादी करने से इंकार, चिल्लाकर बोली- ये तो...

Trending news