Ahore: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ सशक्तिकरण का लिया संकल्प
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1367695

Ahore: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ सशक्तिकरण का लिया संकल्प

 सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत चल रहे बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई और बूथ सशक्तिकरण का आह्वान किया गया. आहोर विधानसभा क्षेत्र के आहोर मंडल के कांबा ग्राम, भाद्राजून मंडल के रायथल और बागरा मंडल के भैसवाडा गांव में बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

Ahore: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ सशक्तिकरण का लिया संकल्प

Ahore: भाजपा के सेवा पखवाडा अभियान के अंतर्गत चल रहे बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई और बूथ सशक्तिकरण का आह्वान किया गया. आहोर विधानसभा क्षेत्र के आहोर मंडल के कांबा ग्राम, भाद्राजून मंडल के रायथल और बागरा मंडल के भैसवाडा गांव में बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

मुख्यमंत्री के लिए सचिन पायलट के नाम में बुराई नहीं- बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुरुआत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया और उनके जीवन वृतांत को याद किया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया. और बूथ कमलोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं से बूथ मजबूतिकरण के कार्य को गति प्रदान करने की बात कही गई.

सिर में पड़े कीड़ों के इलाज को अस्पताल में भटकती रही मंदबुद्धि, समिति ने की सहायता

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया की प्रभावशाली व्यक्तित्व, प्रखर चितंक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर अपने प्रखर विचारों एवं व्यायापक चिंतन से आने वाले समय में राजनीति ही नहीं वरन राष्ट्र नीति की भी नई परिभाषा दी. उन्होनें अपने सिद्धांतों से भारतीय जनसंघ की नींव रखी, जो आने वाले समय में देश की नीति का निर्धारण करने वाला था. दीनदयाल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे, इस महान व्यक्तित्व में कुशल संगठनशास्त्री शिक्षाविद्, राजनीतिज्ञ, वक्ता और लेखक का प्रतिबिंब था.

घमासान: राजस्थान में जाट मुख्यमंत्री बनाने की मांग, जाट महासभा ने किया बड़ा ऐलान

आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं से संवाद में बुथ सशक्तिकरण का आह्वान किया, उन्होने बताया की वर्तमान की स्थिति के परिपेक्ष में हमें पूर्ण क्षमता से निरंतर कार्य करने की आवश्यक्ता हैं, जिससे राष्ट्र नवनिर्माण के कार्य को और गति प्रदान की जा सके. इसके लिए हमें निरंनर महेनत के साथ कार्यसमिक्षा करनी आवश्यक हैं.

ये मौजूद रहे-

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, जिला महामंत्री हरिश राणावत, भाजपा वरिष्ठ नेता शंशी कंवर भैसवाडा़ जिला मंत्री भूरसिंह देवकी, जितेन्द्र सरगरा, जिला प्रवक्ता मुकेश राजपुरोहित, विधानसभा प्रभारी बिशनसिंह सोलंकी, भीनमाल विधानसभा विस्तारक प्रभारी देवाराम सुथार, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिंह राव, परमवीरसिंह भाटी, आहोर मंडल अध्यक्ष हकमाराम प्रजापत, शैतानसिंह राजपुरोहित, जवानमल सुथार, रायथल सरपंच जसराज राजपुरोहित, लीला देवी मेघवाल महामंत्री जोगसिह राजपुरोहित हिमताराम मेघवाल डॉ मंजू मेघवाल लालाराम देवासी कैलाशपुरी दीगांव, मंडल कोषाध्यक्ष शिवलाल घांची, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के मंडल संयोजक एवं मिडिया प्रभारी बगसिह राजपुरोहित, एससी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष आदाराम लुकडा, भाजयुमो जिलामंत्री जितेंद्र कुमार घांची, भाजयुमो मंडल मंत्री कालुराम घांची, नारायणसिंह राजपुरोहित, बुथ अध्यक्ष भरतसिंह नागणी, विमलेश जैन, तोलसिंह राजपुरोहित, किसान नेता जोरसिह राजपुरोहित, जेतसिंह, पुनम सिंह, करणसिंह, शंकरलाल, रतनसिंह, मांगीलाल, पीरसिंह, तलसुरसिंह, केसरसिंह, चुन्नीलाल, मदनसिंह राजपुरोहित, राजु वैष्णव, छगनलाल सैन, अशोकलाल सैन, किशोर कुमार सैन सहित कई भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे.

Reporter- Dungar Singh

 

Trending news