Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव के बाद कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएगी कांग्रेस, तैयार हुई लिस्ट
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan2242430

Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव के बाद कई नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएगी कांग्रेस, तैयार हुई लिस्ट

Lok Sabha Chunav 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसको लेकर पार्टी ने संकेत भी दे दिए हैं.

 

Lok Sabha Chunav

Lok Sabha Chunav 2024, Rajasthan Politics : लोकसभा चुनाव के परिणाम जल्द ही आने वाले हैं. वहीं,  जानकारों का मानना है, कि इस बार राजस्थान में कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कई सीटों पर टक्कर देखने को मिल सकती है. इस चुनाव के परिणाम के साथ, कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव की उम्मीद है.

क्या निष्क्रिय पदाधिकारियों को कांग्रेस करेगी बाहर?

चुनाव के परिणाम के बाद, कांग्रेस पार्टी में निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर किया जाएगा और उनकी जगह नए लोगों को शामिल किया जाएगा. ये निष्क्रिय पदाधिकारी उपाध्यक्ष, महासचिव, और जिला और ब्लॉक स्तर के पदों पर हो सकते हैं. पार्टी के प्रदेश मुखिया गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मुद्दे पर सभी को स्पष्टीकरण देने की मांग की है.

इन पदों पर पार्टी की निगाह

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में लगभग 15 से 20 महासचिव, तीन उपाध्यक्ष, और 50 से 60 प्रदेश सचिव जैसे 300 मंडल अध्यक्ष वर्तमान में निष्क्रिय हैं. लोकसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिव पदों पर बैठे पदाधिकारियों को विभिन्न इलाकों की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन लगभग 400 से अधिक पदाधिकारी अभी तक इन इलाकों में नहीं गए हैं. इसके परिणामस्वरूप, कांग्रेस पार्टी अब ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करने का निर्णय लेने जा रही है. 

इन्हें पार्टी से निकाल चुकी है कांग्रेस 

हाल ही में, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य बालेंद्र शेखावत, पूर्व विधायक अमीन खान, और पूर्व विधायक तेजपाल मिर्धा को पार्टी से निकाल दिया गया था. अब देखना होगा, कि लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद किन लोगों को पार्टी से अलग किया जाएगा. 

Trending news