यूपी के शामली में सपा कार्यकर्ता ने जश्न में चलाई गोली, एक लड़के की मौत
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand282960

यूपी के शामली में सपा कार्यकर्ता ने जश्न में चलाई गोली, एक लड़के की मौत

समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा जश्न मनाने के लिए चलाई गोली आठ वर्षीय एक बच्चे को लग गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना शामली जिले के कैराना कस्बे की है।

तस्वीर के लिए साभार: (ANI)

मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा जश्न मनाने के लिए चलाई गोली आठ वर्षीय एक बच्चे को लग गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना शामली जिले के कैराना कस्बे की है।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने बताया कि पीड़ित सामी कल कैराना इलाके के पास रिक्शे से गुजर रहा था। उस दौरान उसे सपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाई गई एक गोली लग गई। गोली लगने से घायल बच्चे की बाद में मौत हो गई। कार्यकर्ता स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी की उम्मीदवार नफीसा की जीत का जश्न मना रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने विजयी उम्मीदवार के पति समेत पांच लोगों के खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है। लड़के की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन के लिए खातिमा-पानीपत राजमार्ग जाम कर दिया।

Trending news