यूपी: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा- देखें वीडियो
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand313218

यूपी: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा- देखें वीडियो

उत्‍तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में एक महिला के साथ दुर्व्‍यवहार एवं मारपीट की शर्मनाक घटना सामने आई है।

फोटो सौजन्‍य: यू-ट्यूब वीडियो ग्रैब

लखनऊ/मैनपुरी : उत्‍तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में एक महिला के साथ दुर्व्‍यवहार एवं मारपीट की शर्मनाक घटना सामने आई है।

रिपोर्टों के अनुसार, छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ बदमाशों ने एक महिला को लाठी और डंडों से जमकर पीटा। इस मारपीट में महिला का सर फट गया। मौके पर मौजूद भीड़ तमासबीन बनी रही लेकिन कोई भी महिला को बचाने सामने नहीं आया।

मैनपुरी में बीच सड़क पर इस महिला के साथ छेड़खानी की गई। जब महिला और उसके पति ने छेड़खानी का विरोध किया, तो दोनों पति-पत्नी को बीच सड़क पर लाठियों से बुरी तरह पीटा गया। युवती ने बताया, लफंगों ने उससे कहा कि वह कैसे कपड़े पहनती है और फिर उसके साथ छेड़खानी व मारपीट की। उसे लाठियों से बीच सड़क पर पीटा गया। हैरत की बात यह है कि इस दौरान कोई भी उन्हें बचाने के लिए नहीं आया। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक आरोपी भाग चुके थे। घायल महिला ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

देखें वीडियो:- (सौजन्‍य फ्लेम मीडिया)

 

Trending news