Ram Name Spritual Meaning: श्री राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है. हर साल प्रभु राम के जन्मदिन को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है.  चैत्र मास की नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च से हो रहा है और राम नवमी 30 मार्च गुरुवार के दिन मनाई जाएगी. धर्म शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि राम नाम की अपार महिमा होती है और राम के नाम का जाप करने से जीवन के सभी कष्टों का निवारण किया जा सकता है. राम नाम का जाप किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन रामनवमी के दिन राम का नाम राम नवमी के दिन कागज पर लिखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. आज हम बता करेंगे कि कागज पर राम नाम लिखने का क्या महत्व होता है और भगवान राम के किन मंत्रों से आपको क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है.   


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

राम नाम लिखने का महत्व: 


- अनांद रामायण के अनुसार राम नाम का जाप करने से कई गुना ज्यादा पुण्य राम नाम लिखने से प्राप्त होते हैं. इसके साथ ही आप पर आने वाले संकट भी आपसे कोसों दूर रहते हैं. 


- लाल रंग की स्याही से राम नाम लिखने से सभी ग्रह दोषों का प्रभाव कम होता है, मन एकाग्र रहता है. साथ ही राम नाम के जाप से भक्तों को हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है. 


- राम नाम लिखना या फिर राम नाम का ध्यान करना किसी यज्ञ से कम नहीं है. मान्यता है कि राम नाम का जप करने से मन को स्थिरता मिलती है. साथ ही शंति, संयम और सुख का अनुभव होता है. 


- रामनवमी के दिन कागज में 108 बार बोलते हुए लिखें. ऐसा करने आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं.


इन मंत्रों के जाप से हर समस्या का होगा निवारण: 


- अगर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है तो रोज सुबह शाम 108 बार राम नाम का जाप करें. इससे आप रोग मुक्त होंगें.


- नौकरी या करियर संबंधी समस्या को दूर करने के लिए अवधेश शब्द का जाप करें. 


- शिक्षा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए रघुनाथ शब्द का जाप करें.


- विवाह संबंधी समस्याएं दूर करने के लिए रमापति शब्द का जाप करें.


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


अपनी फ्री कुंडली पाने के लिए यहां क्लिक करें