Venus Transit 2023 Positive Effects on Zodiac Signs : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय के लिए राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर दिखाई देता है. शास्त्रों में शुक्र ग्रह को धन, संपदा, सुख,ऐश्वर्य और विलासिता का कारक माना गया है.  बता दें कि शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर को सभी ग्रहों के राजा यानी सूर्य देव की सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शुक्र को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग 23 दिन का समय लेते हैं. शुक्र के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर सकारात्मक और कुछ राशियों पर नकारात्मक असर दिखाई देगा. लेकिन, सिंह राशि के प्रवेश करते ही 3 राशियों के जातकों के भाग्योदय होगा, तो चलिए जानते हैं इन राशियों के बारे में.


तुला राशि (Libra Zodiac) - 


शुक्र ग्रह तुला राशि के स्वामी ग्रह हैं, शुक्र के राशि परिवर्तन से तुला राशि के जातकों पर शुभ असर देखने को मिलेगा. इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है. 


वृषभ राशि (Taurus Zodiac)-


शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहने वाला है. आय के साधनों में वृद्धि होगी. वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा, व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा. 


सिंह राशि (Leo Zodiac)- 


शुक्र का राशि परिवर्तन सिंह राशि में ही होने जा रहा है, इस दौरान सिंह राशि के जातकों का समय शुभ रहने वाला है,  शादी योग्य जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है, आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं. 


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)