मुंबई: भारतीय यात्रियों के लिये जाड़े के इस मौसम में इंडोनेशिया में बाली और गोवा निरंतर लोकप्रिय गंतव्य बना रहेगा। भारत में गोवा में सबसे लोकप्रिय गंतव्य है। उसके बाद अंडमान निकोबार द्वीप तथा केरल में मुन्नार का स्थान है। ट्रिप एडवाइजार के आंकड़े के अनुसार इसके अलावा भारत में जयपुर, उदयपुर (राजस्थान), ओड़िशा में पुरी, मुंबई और नयी दिल्ली भी 10 गंतव्यों में शामिल हैं जिसे भारतीय पसंद करते हैं।


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

यात्रा के बारे में सुझाव देने वाली कंपनी ट्रिप एडवाइजर की रिपोर्ट के अनुसार अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों में बाली सबसे लोकप्रिय गंतव्य है और उसके बाद क्रमश: दुबई तथा थाईलैंड में फुकेट का स्थान है। ट्रिप एडवाइजर इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक निखिल गंजू ने कहा, ‘भारतीय यात्रियों के लिये समुद्र के किनारे बसे शहरों की सूची में ऊपर हैं। दरअसल जाड़े में वे धूप की तलाश में इन जगहों को पसंद करते हैं।’ जाड़े में लोकप्रिय अन्य प्रमुख 10 स्थलों में सिंगापुर, मारीशस, बैंकाक, क्राबी टाउन, पट्टाया, को समामुई तथा एओ नांग शामिल हैं।