वॉशिंगटन: प्रवासी भारतीय दुनिया में सबसे अधिक पैसा स्‍वदेश भेजते हैं। विश्‍व बैंक के अनुसार प्रवासी भारतीयों ने इस वर्ष 72 अरब डॉलर भारत भेजे। 64 अरब डॉलर के साथ चीन के प्रवासी दूसरे स्‍थान पर हैं। 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पैसा बाहर जाने के मामले में अमरीका पहले स्‍थान पर है। प्रवासियों ने 2014 में अमरीका से 56 अरब डॉलर अपने देश भेजे। दूसरे स्‍थान पर मौजूद सऊदी अरब से 37 अरब  और रूस से 33 अरब डॉलर भेजे गए। इस वर्ष अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर प्रवासियों की संख्‍या 25 करोड़ से अधिक होने की उम्‍मीद है, जो अब तक की सर्वाधिक है। माइग्रेशन एंड रेमिटेंस फैक्‍ट बुक 2016 के अनुसार तेजी से बढ़ रहे विकासशील देशों में अन्‍य विकासशील देशों से अधिक लोग काम की तलाश में आ रहे हैं।


विश्व बैंक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रवासियों की संख्या बढ़कर सबसे अधिक 25 करोड़ के पार पहुंच जाएगी क्योंकि लोग आर्थिक अवसर की तलाश में एक देश से दूसरे देश जा रहे हैं। तेजी से वृद्धि दर्ज कर रहे विकासशील देश अब दुनिया के दूसरे विकासशील देशों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं।


विश्वबैंक की रिपोर्ट में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय प्रवासी इस साल अपने परिवारों को अपने गृहदेश में 601 अरब डॉलर भेजेंगे और इसमें विकासशील देशों को 441 अरब डालर मिलेंगे।


रिपोर्ट में कहा गया कि विकास सहायता के लगभग तीन गुना राशि का अंतरराष्ट्रीय प्रवासी मनीआर्डर विकासशील देशों के करोड़ों परिवारों के लिए जीवन रेखा है। इसके अतिरिक्त प्रवासियों के पास 500 अरब डॉलर की सालाना बचत होती है।


(एजेंसी इनपुट के साथ)