जोधपुर का `उम्मेद भवन पैलेस` दुनिया का सबसे अच्छा होटल: सर्वे
ट्रेवल साइट ट्रिपएडवाइजर के एक सर्वेक्षण में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को दुनिया का सबसे अच्छा होटल आंका गया है। यह निष्कर्ष विभिन्न समीक्षाओं और टिप्पणियों के आधार पर निकाला गया है।
मुंबई : ट्रेवल साइट ट्रिपएडवाइजर के एक सर्वेक्षण में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को दुनिया का सबसे अच्छा होटल आंका गया है। यह निष्कर्ष विभिन्न समीक्षाओं और टिप्पणियों के आधार पर निकाला गया है।
बलुआ पत्थर से बने इस भव्य होटल में 347 कमरे हैं। ट्रिपएडवाइजर के ‘ट्रेवलर्स च्वाइस अवॉर्ड फॉर होटल्स’ में दुनिया के शीर्ष होटल श्रेणी में इसे पहले स्थान पर रखा गया है।
इस श्रेणी के 25 शीर्ष होटलों की सूची में मैसूर का ओरेंज कंट्री रेसोर्ट 13वें स्थान पर है। कंपनी ये अवार्ड दुनिया भर से मिली समीक्षाओं और टिप्पणियों के आधार पर तय करती है।