Teacher Eligibility Test Dates: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने HP DElEd CET और HP TET 2024 के लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है. उम्मीदवार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की डेट शीट यहां या आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर पर चेक कर सकते हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शेड्यूल के मुताबिक, एचपी टीईटी 2024 साल में दो बार आयोजित किया जाएगा - 22 जून से 02 जुलाई और 15 और 26 नवंबर, 2024 तक.


एचपी टीईटी 2024 के पहले फेज के लिए रजिस्ट्रेशन 04 मई को खुलेगा और दूसरे फेज के लिए रजिस्ट्रेशन 27 सितंबर, 2024 से शुरू होगा. वहीं, एचपी डीएलएड 2024 परीक्षा 20 अप्रैल, 2024 से साल में एक बार आयोजित की जाएगी. बोर्ड ने अन्य पात्रता और भर्ती परीक्षाओं के साथ ओवरलैपिंग से बचने के लिए एग्जाम शेड्यूल काफी पहले ही जारी कर दिया है.


HP DElED, TET Date Sheet 2024


S.No Exam Name Date of Exam
1 DElEd Common Entrance Test 2024 June 8, 2024 (M)
2 JBT TET June 2024 June 22, 2024 (M)
3 SHASTRI TET June 2024 June 23, 2024 (E)
4 TGT (Non-Med) TET June-2024 June 30, 2024 (M)
5 Language Teacher TET June-2024 June 30, 2024 (E)
6 TGT (Arts) TET June-2024 June 30, 2024 (M)
7 TGT (Med) TET June-2024 June 30, 2024 (E)
8 Punjabi TET June 2024 July 02, 2024 (M)
9 Urdu TET June 2024 July 02, 2024 (E)
10 JBT TET Nov 2024 Nov 15, 2024 (M)
11 SHASTRI TET Nov 2024 Nov 15, 2024 (E)
12 TGT (Arts) TET Nov 2024 Nov 17, 2024 (M)
13 TGT (Med) TET Nov 2024 Nov 17, 2024 (E)
14 TGT (Non-Med) TET Nov 2024 Nov 24, 2024 (M)
15 Language Teacher TET Nov 2024 Nov 24, 2024 (E)
16 Punjabi TET Nov 2024 Nov 26, 2024 (M)
17 Urdu TET Nov 2024 Nov 26, 2024 (E)