Prayagraj Lok Sabha Election 2024: तीर्थराज प्रयाग को सभी तीर्थों का राजा कहा जाता है. संगम स्नान के लिए यहां सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है. माघ के महीने में यहां का दैवीय वातावरण दिव्य अनुभूति प्रदान करता है. कहते हैं माघ मास में 33 करोड़ देवी-देवता यहां वास करते हैं. इलाहाबाद का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है. अंग्रेजी हुकूमत के समय इलाहाबाद एक दिन के लिए देश की राजधानी भी रहा. यहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद हाई कोर्ट, आनंद भवन के साथ-साथ घूमने की कई जगहें हैं. यहां का लाल चित्तीदार अमरूद दुनियाभर में प्रसिद्ध है. राजनीति की बात करें तो प्रयागराज जिले ने देश को कई प्रधानमंत्री दिए हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इलाहाबाद लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट


इलाहाबाद सीट पर 6वें चरण में 25 मई 2024 को वोटिंग हुई. कुल 51.82 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले. नतीजे 4 जून को आएंगे. 


इलाहाबाद लोकसभा चुनाव पर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लोगों की नजरें गड़ी रहती हैं. दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री हों या वीपी सिंह, मुरली मनोहर जोशी जैसे राजनीतिक दिग्गज इलाहाबाद लोकसभा सीट से ही जीतकर संसद पहुंचे. अमिताभ बच्चन भी एक बार हेमवती नंदन बहुगुणा को हराकर यहां से सांसद बन चुके हैं. बिग बी कांग्रेस से चुनाव जीते थे. 


देश की प्रमुख लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट


भाजपा के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी यहां से लगातार तीन बार सांसद रहे. बाद में यह सीट सपा के पास चली गई और रेवती रमण सिंह जीते. मोदी लहर में वापस कमल खिला और श्यामाचरण गुप्त सांसद बने. इस समय यहां से पूर्व कांग्रेसी नेता रीता बहुगुणा जोशी सांसद हैं. हालांकि इस बार उन्हें टिकट मिलने की उम्मीद कम है. 


इलाहाबाद सीट और जातीय समीकरण


संगमनगरी प्रयागराज में कुल 12 विधानसभा सीटें आती हैं. यह जिला फूलपुर और इलाहाबाद के अलावा भदोही संसदीय सीट का भी हिस्सा है. इलाहाबाद लोकसभा सीट में मेजा, करछना, इलाहाबाद दक्षिण, बारा और कोरांव विधानसभाएं आती हैं. इलाहाबाद सीट पर ब्राह्मण और ओबीसी (पटेल विशेष रूप से) वोटर निर्णायक साबित होते रहे हैं. ऐसे में पार्टियां उम्मीदवार भी सोच समझकर चुनती हैं. मोदी लहर में जातीय समीकरण टूट गए थे. 


देखिए प्रयागराज में किस लोकसभा में कौन सी विधानसभा है


इलाहाबाद लोकसभा सीट से जीते सांसद
1952  श्रीप्रकाश  कांग्रेस
1952  पुरूषोत्तम दास टंडन  कांग्रेस
1957  लाल बहादुर शास्त्री  कांग्रेस
1962  लाल बहादुर शास्त्री  कांग्रेस
1967  हरि कृष्ण शास्त्री  कांग्रेस
1971  हेमवती नंदन बहुगुणा  कांग्रेस
1974  उपचुनाव  
1977  जनेश्वर मिश्र  जनता पार्टी
1980  विश्वनाथ प्रताप सिंह  कांग्रेस (आई)
1980  कृष्ण प्रकाश तिवारी  कांग्रेस (आई)
1984  अमिताभ बच्चन  कांग्रेस
1988  विश्वनाथ प्रताप सिंह  स्वतंत्र
1989  जनेश्वर मिश्र  जनता दल
1991  सरोज दुबे  जनता दल
1996  मुरली मनोहर जोशी  भाजपा
1998  मुरली मनोहर जोशी  भाजपा
1999  मुरली मनोहर जोशी  भाजपा
2004  रेवती रमण सिंह  सपा
2009  रेवती रमण सिंह  सपा
2014  श्यामा चरण गुप्ता  भाजपा
2019  रीता बहुगुणा जोशी  भाजपा