Lalganj Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ जिले में दो लोकसभा सीटें हैं. पहली आजमगढ़ और दूसरी लालगंज सीट है. लालगंज लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है. फिलहाल यहां से बसपा की संगीता आजाद सांसद हैं. पिछले चुनाव में बसपा ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. मोदी लहर में भी यूपी की जिन 10 सीटों पर हाथी दौड़ी थी, उसमें से लालगंज एक है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

लालगंज लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट


छठे चरण में यहां 25 मई को मतदान हुआ. कुल 54.38 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले. नतीजे 4 जून को आएंगे. 


इस बार भाजपा ने यहां से नीलम सोनकर को टिकट दिया है. वह 2014 में जीती थीं लेकिन पिछले चुनाव में सपा-बसपा समीकरण के चलते हार गईं. हालांकि वह पूरे समय क्षेत्र में दिखाई देती रही हैं. काफी सोच-विचार करने के बाद भाजपा ने पहली ही लिस्ट में उनका नाम घोषित कर दिया. 


देश की प्रमुख लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट देखिए


लालगंज का जातीय समीकरण देखें तो यहां सोनकर वोटरों की अच्छी खासी आबादी है. दिलचस्प यह है कि पिछले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 2014 की तुलना में ज्यादा वोट मिले थे लेकिन विपक्षी दलों का वोट गठबंधन के कारण एकतरफा पड़ा था. 


लालगंज सीट से जीते सांसद
1962  विश्राम प्रसाद प्रजा  सोशलिस्ट पार्टी
1967  राम धन  कांग्रेस
1971  राम धन  कांग्रेस
1977  राम धन  जनता पार्टी
1980  छांगुर राम  जनता पार्टी
1984  राम धन  कांग्रेस
1989  राम धन  जनता दल
1991  राम बदन  जनता दल
1996  बली राम  बसपा
1998  दरोगा प्रसाद सरोज  सपा
1999  बली राम  बसपा
2004  दरोगा प्रसाद सरोज  सपा
2009  बली राम  बसपा
2014  नीलम सोनकर  भाजपा
2019  संगीता आजाद  बसपा

 


लालगंज लोकसभा सीट में पांच विधानसभाएं आती हैं. इसमें निजामाबाद, फूलपुर पवई, दीदारगंज, लालगंज और अतरौलिया शामिल हैं.