IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1 - नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी?
(क) इंदिरा गांधी
(ख) मदर टेरेसा
(ग) किरन बेदी
(घ) सरोजिनी नायडू 


सवाल 2 - भारत का राष्‍ट्रीय जलीय जीव कौन है?
(क) मछली
(ख) कछुआ
(ग) डॉलफिन
(घ) मगरमच्छ 


सवाल 3 - विश्व में अफीम का सर्वाधिक उत्पादन देश कौन सा है?
(क) ऑस्ट्रेलिया
(ख) अफगानिस्तान
(ग) पाकिस्तान
(घ) भारत 


सवाल 4 - विश्व का सबसे व्यस्ततम बन्दरगाह किसे माना जाता है?
(क) लन्दन
(ख) हैम्बर्ग
(ग) रॉटरडम
(घ) एण्टवर्प 


सवाल 5 - सुप्रसिद्ध चित्र 'बनी-ठनी' किस शैली पर आधारित है?
(क) जयपुर शैली
(ख) कांगड़ा शैली
(ग) बूंदी शैली
(घ) किशनगढ़ शैली


IAS Interview Question: ताजमहल का डिजायन तैयार करने वाला वास्तुकार कौन था?


सवाल 6 - ईसामसीह के पुनर्जीवित होने की स्मृति में मनाया जाने वाला त्योहार कौन सा है?
(क) गुड फ्राइडे
(ख) क्रिसमस
(ग) ईस्टर
(घ) पाम सण्डे 


सवाल 7 - मोबाइल फोन पर भारत के पहले "डिजिटल बैंक" का शुभारंभ किस बैंक ने किया था?
(क) एचडीएफसी
(ख) ऐक्सिस बैंक
(ग) आईसीआईसीआई
(घ) भारतीय स्टेट बैंक 


सवाल 8 - अंग्रेजों ने 'फूट डालो और शासन करो' की नीति कब अपनाई ?
(क) 1877 ई. के बाद
(ख) 1833 ई. के बाद
(ग) 1858 ई. के बाद
(घ) 1799 ई. के बाद 


सवाल 9 - बिहार प्रदेश को किस मुस्लिम शासक ने सर्वप्रथम जीता था?
(क) बाबर
(ख) खिलजी
(ग) तुगलक
(घ) चंगेज खान 


सवाल 10 - पुडुचेरी को भारतीय संघ में कब सम्मिलित किया गया था?
(क) 1970
(ख) 1977
(ग) 1960
(घ) 1956


यहां जानिए इन सभी सवालों के जवाब
1. (ख) मदर टेरेसा
2. (ग) डॉलफिन
3. (ख) अफगानिस्तान
4. (ग) रॉटरडम
5. (घ) किशनगढ़ शैली 
6. (ग) ईस्टर
7. (ग) आईसीआईसीआई
8. (ग) 1858 ई. के बाद
9. (ख) खिलजी
10. (घ) 1956


अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.