IAS Interview Questions: ​प्रतियोगी परीक्षा को पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना लाखों कैंडिडेट्स देखते हैं. इनमें से कई कैंडिडेट्स यूपीएससी द्वारा आयोजित प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए सवाल कैंडिडेट्स की राह में रोड़ा बन जाते हैं. यूपीएससी और दूसरी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कैंडिडेट्स का आईक्यू लेवल और जनरल नॉलेज चेक करने के लिए उनसे विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं. कई बार कैंडिडेट्स इन सवालों के जवाब नहीं दे पाते और इंटरव्यू लेवल तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सवाल लेकर आए हैं जो यूपीएससी व अन्य सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं.   


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

सवाल 1 - दिल्ली में स्थित 'शांतिवन' समाधि किसकी है?
(क) इंदिरा गांधी की
(ख) जवाहरलाल नेहरू की
(ग) लाल बहादुर शास्त्री की
(घ) राजीब गाँधी की


सवाल 2 - अजन्ता की गुफाएं कहां स्थित हैं?
(क) उड़ीसा
(ख) मध्य प्रदेश
(ग) महाराष्ट्र
(घ) केरल


सवाल 3 - गिरनार पहाड़ियां कहां स्थित हैं?
(क) गुजरात
(ख) उड़ीसा
(ग) गोआ
(घ) असम


सवाल 4 - भारत का सबसे बड़ा शहर कौन सा है?
(क) मुंबई
(ख) कोलकाता
(ग) दिल्ली
(घ) मद्रास


सवाल 5 - भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन सी है?
(क) ब्रह्मपुत्र
(ख) गोमती
(ग) गंगा
(घ) चम्बल


IAS Interview Question: क्या आप जानते हैं उज्जैन का प्राचीनकाल में क्या नाम था?


सवाल 6 - भारत का सबसे लम्बा बांध (Dam) कौन सा है?
(क) भाखड़ा बांध
(ख) इंदिरा सागर बांध
(ग) हीराकुण्ड बांध
(घ) नागार्जुन सागर बांध


सवाल 7 - भारत की सबसे लम्बी सुरंग कौन सी है?
(क) चेनानी नैशारी सुरंग
(ख) जवाहर सुरंग
(ग) मलीगुड़ा सुरंग
(घ) कामशेट सुरंग


सवाल 8 - विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर कौन सा है?
(क) सियोल
(ख) टोक्यो
(ग) शंघाई
(घ) अन्य


सवाल 9 - विश्व में सबसे अधिक वितरण वाला अंग्रेजी अखबार कौन सा है?
(क) द न्यू यॉर्क टाइम्स
(ख) द गार्डियन
(ग) द टाइम्स ऑफ इंडिया
(घ) इंडिया एक्सप्रेस


सवाल 10 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संस्थापक कौन थे?
(क) मोहन भागवत
(ख) अटल बिहारी वाजपेयी
(ग) मोरारजी देसाई
(घ) केशव बलिराम हेडगेवार


यहां जानिए इन सभी प्रश्नों के जवाब
1. (ख) जवाहरलाल नेहरू की
2. (ग) महाराष्ट्र
3. (क) गुजरात
4. (क) मुंबई
5. (क) ब्रह्मपुत्र
6. (ग) हीराकुण्ड बांध
7. (क) चेनानी नैशारी सुरंग
8. (ग) शंघाई
9. (क) द न्यू यॉर्क टाइम्स
10. (घ) केशव बलिराम हेडगेवार


अगली सीरीज में हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण और इंटरेस्टिंग सवालों के साथ फिर से हाजिर होंगे, जो आपके दिमाग की अच्छे से कसरत भी कराएंगे और आपको जानकारी भी देंगे.