Bipasha Basu Baby: आलिया भट्ट के बाद बिपाशा बसु (Bipasha Basu) भी मां बन गई हैं. बिपाशा ने 12 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेबी गर्ल के आने के बाद पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गए हैं. बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के पेरेंट्स बनने की खबर जैसे ही आई तो उनके फैंस खुशी से झूम उठीं और वहीं सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इन दोनों सितारों को पेरेंट्स बनने की बधाई देने लगे. बेबी के जन्म के कुछ देर बाद ही बिपाशा और करण ने बेबी के नाम का खुलासा कर दिया है. बिपाशा ने सोशल मीडिया पर बेबी की फोटो शेयर कर बेबी के नाम का ऐलान किया.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

रखा यूनीक नाम
बिपाशा (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर ने बेबी गर्ल का खास नाम रखा है. बेबी के पैर की फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने फोटो में लिखा- 'देवी बसु सिंह ग्रोवर.' इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- 'ब्लेस्ड.' 


 



 


सेलेब्स कर रहे विश
बिपाशा ने जैसे ही बेबी के नाम का ऐलान किया तो सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स इन दोनों कपल को बधाई देने लगे. सोफी चौधरी ने कैप्शन में लिखा- 'बेस्ट न्यूज एवर...सो थ्रिल्ड फॉर यू...गॉड ब्लस यू लिटिल एंजल.' शमिता शेट्टी ने लिखा- 'बधाई हो.' इसके साथ ही दिल वाला आइकन शेयर किया. वहीं दिया मिर्जा ने लिखा- 'इस दुनिया में तुम्हारा स्वागत है लिटिल गर्ल. लव लव...तुमसे मिलने का अब और इंतजार नहीं हो रहा है.' सोनम कपूर लिखा- 'बधाई हो बिपाशा...क्या बेहतरीन नाम रखा है.' 


 



 


शादी के 6 साल बाद बनीं मां
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी साल 2016 में हुई थी. शादी के 6 साल बाद ये दोनों 12 नवंबर, 2022 को बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने. बिपाशा से पहले हाल ही में देबीना बनर्जी और आलिया भट्ट के घर भी लक्ष्मी आई.


 


ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर