Priyanka Chopra India Visit: 3 साल बाद भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर दिखीं हद से ज्यादा खुश, फैंस को नहीं नजर आई बेटी मालती

Priyanka Chopra Photos: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड-हॉलीवुड सभी जगह अपने नाम का डंका बजाया है. उन्होंने अपने काम से पूरी दुनिया में अपनी पर्सनैलिटी बनाई है. ग्लोबल आइकन मानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. ऐसे में अगर वह अपने घर यानी अपने देश लौटती हैं तो इससे ज्यादा खुशी की बात उनके फैंस के लिए क्या होगी. प्रियंका चोपड़ा मंगलवार की सुबह तड़के मुंबई अपने घर पहुंची हैं. उनकी झलक को कैमरे में कैद करने के लिए सुबह से ही पैपराजी मुंबई एयरपोर्ट पर जमा था. जैसे ही प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट से बाहर आईं, सभी ने अपने कैमरा खोल लिए. ऐसे में प्रियंका के चेहरे की बड़ी-सी मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया. एक्ट्रेस के चेहरे पर घर लौटने की खुशी साफ झलक रही थी.

ज़ी न्यूज़ डेस्क Tue, 01 Nov 2022-1:37 pm,
1/6

प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद अपने घर लौटी हैं. कोविड महामारी के बाद वह पहली बार भारत आई हैं. प्रियंका ने सोमवार की सुबह अपने भारत आने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी. एक्ट्रेस ने अपने बोर्डिंग पास की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. 

2/6

प्रियंका चोपड़ा भी जैसे ही एयरपोर्ट पहुंची. उनके चेहरे पर एक बड़ी-सी मुस्कान देखने को मिली. घर वापस आने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. 

3/6

प्रियंका चोपड़ा ने सभी पैपराजी को अपने अंदाज में हैलो भी कहा. एक्ट्रेस का एयरपोर्ट लुक एकदम कैजुअल था. कैजुअल कपड़ों में भी प्रियंका चोपड़ा बेहद ग्लैमरस दिख रही थीं. उन्होंने अपने बालों को बीच से पार्टीशन किया हुआ था. ब्लू डेनिम वियर एक्ट्रेस पर खूब जच रहा था.

4/6

प्रियंका चोपड़ा के बोर्डिंग पास को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया गया था कि एक्ट्रेस बेटी मालती के साथ भारत आ रही हैं लेकिन एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस अकेले ही दिखाई दीं. फैंस की नजरें एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को ढूंढती ही रह गईं. 

5/6

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह जैट लैग में करण जौहर का शो कॉफी विद करण देख रही हैं. एक्ट्रेस ने घर पहुंचते ही सोशल मीडिया पर पहले गुजरात में हुए हादसे पर दुख जताया और फिर वह जैट लैग के दौरान क्या कर रही हैं, उसकी खबर अपने फैंस को दी. 

6/6

प्रियंका चोपड़ा के भारत आने को लेकर माना जा रहा है कि वह जल्द ही कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ मिलकर फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू कर सकती हैं.

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link