टीवी पर इन 6 अभिनेत्रियों ने निभाया द्रौपदी का किरदार, जानिए कौन रहीं `हिट` तो कौन `फ्लॉप`

छोटे पर्दे पर कई अभिनेत्रियों ने द्रौपदी का किरदार किया है. देखिए टीवी पर द्रौपदी के रोल में किस अभिनेत्री को दर्शकों ने कितना सराहा.

ज़ी न्यूज़ डेस्क Tue, 19 May 2020-3:35 pm,
1/6

पूजा शर्मा ने स्टार प्लस पर प्रसारित महाभारत में निभाया द्रौपदी का रोल

साल 2013 में स्टार प्लस पर प्रसारित 'महाभारत' सीरियल में अभिनेत्री पूजा शर्मा द्रौपदी बनी थीं. इसमें उनके अभिनय की काफी सराहना हुई और सीरियल को भी दर्शकों ने पसंद किया. फोटो साभार: सभी तस्वीरें सोशल मीडिया से ली गई हैं.

2/6

रूपा गांगुली हैं टीवी की पहली द्रौपदी

साल 1988 में 'महाभारत' पहली बार दिखाया गया था. पहली बार सीरियल में द्रौपदी का किरदार रूपा गांगुली ने निभाया था.

 

3/6

श्रीकृष्णा में फाल्गुनी पारिख ने द्रौपदी का रोल किया

सीरियल 'श्रीकृष्णा' साल 1993 में प्रसारित हुआ था. इसमें अभिनेत्री फाल्गुनी पारिख ने द्रौपदी का रोल किया. फाल्गुनी को भी दर्शकों ने पसंद किया. 

 

4/6

मॉडर्न के लुक में नजर आई थी अनीता हसनंदानी

साल 2008 में एकता कपूर सीरियल 'कहानियां हमारे महाभारत की' में अनीता हसनंदानी ने द्रौपदी का किरदार निभाया था. इसमें द्रौपदी का मॉडर्न लुक देखने को मिला था.

 

5/6

एक और महाभारत में अश्विनी कालसेकर बनी थी द्रौपदी

साल 1997 में सीरियल 'एक और महाभारत' का प्रसारण किया गया. इसमें अश्विनी कालसेकर ने द्रौपदी का किरदार निभाया. ये शो दर्शको द्वारा कुछ खास पसंद नहीं किया गया.     

 

6/6

सीरियल द्रौपदी में मृणाल कुलकर्णी ने किरदार निभाया

2001 में प्रसारित सीरियल 'द्रौपदी' में छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी ने मुख्य किरदार निभाया. मृणाल छोटे पर्दे पर कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं. 

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link