धनबाद: झारखंड के धनबाद में सड़क छाप मनचले को एक लड़की को छेड़ना महंगा पड़ गया. बीच सड़क पर मनचले की लोगों ने जमकर पिटाई की. भीड़ में शामिल लोगों ने लड़की से उसे लड़के की जमकर पिटाई करवा दी. आपको बता दें कि लुबी सर्कुलर रोड से हीरापुर सब स्टेशन की ओर आ रही दो लड़कियों को एक बाइक सवार लड़का छेड़ रहा था.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

लड़कियां जब उस लड़के की हरकतों से तंग हो गई तो उन्होंने राह चलते एक व्यक्ति से मदद मांगी. कई लोगों ने पहले लड़के को पकड़ा और लड़के से पूछताछ की. लड़के ने कहा कि दोनों लड़कियां उसके घर के पास रहती हैं. लड़की से छेड़छाड़ की बात सुनकर कई लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई.


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. वहां मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस ने लड़की से लड़के को चप्पल से धुनाई कराई और फिर उस लड़के को छोड़ दिया. बाद में लड़की को सुरक्षित तरीके से घर पहुंचाया गया. 


आपको बता दें कि इस घटना से वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. बाद में मौके पर पुलिस ने स्थिति को संभाला.