फैन्स के दिलों पर राज करती हैं आस्था सिंह, जानिए आजमगढ़ से क्या है कनेक्शन?
भोजपुरी सिनेमा में अपने एक्टिंग का जलवा बिखर रही आस्था सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. इसकी वजह है कि उनका पवन सिंह के साथ एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है. इस म्यूजिक वीडियो में आस्था सिंह ने बहुत ही कमाल का काम किया है.
)
भोजपुरी सिनेमा में अपने एक्टिंग का जलवा बिखर रही आस्था सिंह इन दिनों सुर्खियों में हैं. इसकी वजह है कि उनका पवन सिंह के साथ एक और म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है.
)
इस म्यूजिक वीडियो में आस्था सिंह ने बहुत ही कमाल का काम किया है. आस्था सिंह और पवन सिंह की जोड़ी ने कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियो दिया है. दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं.
)
भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह एक्सप्रेशन से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. उन्होंने बहुत कम वक्त में भोजपुरी दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने में कामयाब हुई हैं. एक बार फिर पवन सिंह के साथ गाने के जरिए आस्था सिंह लोगों के दिलों पर राज करती नजर आ रही हैं.
भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की रहने वाली हैं. आस्था सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए आम्रपाली दुबे ने प्रेरित किया.
आस्था सिंह ने साल 2021 में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक एल्बम के जरिए से कदम रखा था. आस्था सिंह ने पवन सिंह के साथ इस म्यूजिक वीडियो में काम किया था.
आस्था सिंह भोजपुरी म्यूजिक वीडियो के आलावा कई फिल्म में भी काम किया हैं. वह आम्रपाली दुबे की फिल्म विद्या में काम कर चुकी हैं. हालांकि, इसमें आस्था सिंह ने छोटा सा रोल किया था.
पवन सिंह के साथ आस्था सिंह के कई गाने जैसे 'राजा जी' और 'चुडी हरी-हरी' को लोग खूब पसंद करते हैं. अब भोजपुरी म्यूजिक वीडियो 'दिल लेके भाग जाइबे' में पवन सिंह और आस्था सिंह की जोड़ी नजर आ रही है.