रांचीः Mandar By-Election Result Live Update: मांडर विधानसभा उपचुनाव (Mandar By-Election Result) की मतगणना का सिलसिला सुबह आठ बजे से जारी है. चुनावी मैदान में बीजेपी की गंगोत्री कुजूर, कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की, AIMIM समर्थित देवकुमार धान समेत 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा. मांडर उपचुनाव में कुल 433 बूथों पर हुए मतदान की गिनती 21 राउंड में पूरी होगी. चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक दोपहर बाद परिणाम घोषित कर दिये जाने की उम्मीद है. जानकारी के अनुसार उपचुनाव का पांचवें राउंड में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने अपनी बढ़त बनायी हुईं हैं. वो बीजेपी उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर से 724 वोट से आगे चल रही है. पांचवे दौर में भाजपा को 19223 वोट मिले हैं. कांग्रेस को 19947 वोट और देव कुमार धान को 7365 वोट मिले हैं. कांग्रेस 16166, भाजपा 14816 और देव कुमार धान को 6166 वोट मिले हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

पांचवे राउंड में शिल्पी नेहा तिर्की आगे 
चुनावी मतगणना के अनुसार मांडर उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो रही है. पांचवे राउंड में कांग्रेस की शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर से 724 वोट से पछाड़ते हुए आगे चल रही है.


उपचुनाव में 60.65 फीसदी हुई थी वोटिंग
23 जून को मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. उपचुनाव में 60.65 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव में करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं ने 14 प्रत्याशियों की किस्मत को EVM में कैद किया था. 433 बूथों पर मतदान हुआ था. बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में तीन वर्ष कैद की सजा पाने के बाद बंधु तिर्की की सदस्यता समाप्त होने के चलते मांडर सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। मांडर के मैदान में वैसे तो 14 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय देव कुमार धान के बीच होना तय माना जा रहा है। उपचुनाव में 2 लाख 17 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। 


क्या कहना है झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का
झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का के रवि कुमार ने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे से रांची के पंडरा कृषि बाजार मंडी में मांडर उपचुनाव की मतगणना प्रारंभ होगी. उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की है.


तीसरे राउंड में इन प्रत्याशियों के मिले वोट
पार्टी : प्रत्याशी के नाम : मिले वोट
बीजेपी : गंगोत्री कुजूर : 10905
कांग्रेस : शिल्पी नेहा तिर्की : 12053
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट) : सुभाष मुंडा : 2233
नवोदय जनतांत्रिक पार्टी : दिनेश उरांव : 225
शिवसेना : रेखा कुमारी : 102
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट- लेनिनिस्ट) रेड स्टार : शिवचरण लोहरा : 49
निर्दलीय : देवकुमार धान : 4715
निर्दलीय : अग्नि तिर्की : 218
निर्दलीय : अशोक उरांव : 69
निर्दलीय : आनंद पॉल तिर्की : 60
निर्दलीय : जॉन तिर्की : 88
निर्दलीय : नीरज उरांव : 122
निर्दलीय : मार्शल बारला : 204
निर्दलीय : सुशील उरांव : 269
NOTA : 311
कुल वोट : 31,623


ये भी पढ़िए- Mandar By-Election Result Update: मांडर उपचुनाव में मतगणना जारी, दूसरे राउंड में गंगोत्री कुजूर 112 वोट से आगे