GK Current Affairs Quiz: किसी भी सरकारी नौकरी के लिए जीके करंट अफेयर्स की तैयारी करना बेहद जरूरी होता है. इसलिए हम आपके लिए प्रतियोगी परीक्षाएं क्वॉलिफाई करने की राह काफी आसान बनाने के लिए करंट अफेयर्स लेकर आते हैं. इस ऑर्टिकल में आपको रोजना 10 सवाल और उसके जवाब मिलते  हैं. इसे पढ़कर आप आसानी से परीक्षा में अच्छे नंबर ला सकते हैं.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने किस राज्य के जल निकायों पर चलने वाले क्रूज जहाजों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया?


उत्तर: मध्य प्रदेश


2. डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल्स (डीएसीए) कार्यक्रम किस देश से संबंधित है?


उत्तर: यूएसए


3. किस देश ने देश में प्रवेश करने वाली सभी रूसी-पंजीकृत यात्री कारों पर यूरोपीय संघ (ईयू) प्रतिबंध लागू कर दिया है?


उत्तर: पोलैंड


4. किस शहर ने 'मूविंग मेंटल हेल्थ बियॉन्ड इंस्टीट्यूशंस' पर राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी की?


उत्तर: नई दिल्ली


5. कौन सा भारतीय शहर 'मोटोजीपी भारत रेस' की मेजबानी करेगा?


उत्तर: ग्रेटर नोएडा


6. किस देश ने अपने ताइपन हेलीकॉप्टर बेड़े के संचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया है?


उत्तर: ऑस्ट्रेलिया


7. बिहार में किस स्थान पर कछुओं के लिए अपनी तरह के पहले पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया गया है?


उत्तर: भागलपुर वन प्रभाग 


8. बैद्यनाथ प्रसाद महतो किस क्षेत्र से सम्बंधित थे?


उत्तर: पॉलिटिशियन


9. हाल ही में उत्तर भारत का पहला बर्ड रिंगिंग स्टेशन बिहार के किस स्थान पर खोला गया है?


उत्तर: भागलपुर


10. प्यार का पौधा अभियान किस भारतीय राज्य द्वारा शुरू किया गया है?


उत्तर: बिहार