Happy Buddha Purnima 2023 Wishes: हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. इस साल बुद्ध पूर्णिमा आज 5 मई, शुक्रवार को मनाई जा रही है. भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु जी का अवतार माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख पूर्णिमा के दिन हुआ था, तभी से वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है. बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य और धर्म-कर्म करने का काफी महत्व माना जाता है. वहीं इस दिन की बधाई देने के लिए लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं संदेश भी भेजते है. आप भी अगर इस मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं संदेश भेजना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपके लिए शुभकामनाएं संदेश लेकर आए है. यहां से आप भेज सकते है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

1. जीवन में कई संकट आयेंगे
पर बुद्ध की तरह शांत रहो
इस बुद्ध जयंती को दिल से मनाओ
मन की हर बात हर काम प्रेम से करो
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।


2. बुद्धं शरणं गच्छामि, धम्मं शरणं गच्छामि,
संघं शरणं गच्छामि, बुद्धं शरणं गच्छामि.
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई!


3. ज्ञान में है असीम शांति,
सदा रहे प्रभु का ध्यान,
यही कहती है बुद्ध की पाती,
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं.


4. सच का साथ देते रहो
अच्छा सोचो अच्छा कहो
प्रेम धारा बनकर बहो
बुद्ध पूर्णिमा शुभ की बधाई !



5. सुख, शांति और समाधान
श्रद्धा और अहिंसा के दूत को
आज तहे दिल से प्रणाम।
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।


6. बुद्ध जयंती के पावन मौके पर
आपको मन की शांति मिले
प्रेम और श्रद्धा के फूल हर दिन आपके मन में खिलें
बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं


7. दिल में नेक ख्याल हो
और होंठो पर सच्चे बोल
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर
आपको शांति मिले अनमोल
बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं


8. न ही सुख स्थायी और न ही दुख। 
बुरा समय आने पर उसका डटकर सामना करें
इस बुद्ध पूर्णिमा पर ईश्वर आपके दुख हरे
बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं


9. न हो द्वेष,न हो क्लेश
न हो किसी पर कभी शक
भगवान बुद्ध दे आपको सुख, समृद्धि और शांति
आरम्भ से अन्त तक
बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं


10.प्रेम स्वभाव और शांति,
यही है भगवान बुद्ध की दिशा,
इस बुद्ध पूर्णिमा पर
करते हैं आपकी खुशहाली की आशा.
बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं


यह भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 5 May 2023: आज रात साल का पहला चंद्र ग्रहण, ये राशियां होंगी मालामाल, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन