पटना: Women's T20 World Cup 2023 Schedule: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023(Women's T20 World Cup 2023) का धमाल आज यानी 10 फरवरी से शुरू होने वाला है. टुर्नामेंट को पहले मुकाबले में मेजबान देश दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीम आमने सामने होगी. भारतीय समयानुसार ये मुकाबला रात 10.30 बजे खेला जाने वाला है. वहीं भारतीय टीम इस टुर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

17 दिनों तक चलने वाले इस वर्ल्ड कप में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. जबकि 26 फरवरी को फाइनल मैच खेला जाने वाला है. टुर्नामेंट में खेलने वाली सभी 10 टीमों को 5-5 के दो ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज में सभी टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ एक-एक मैच खेलेगी. दोनों ग्रुपों में टॉप पर रहने वाली दो-दो टीमों को सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा.


ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका


ग्रुप-बी: भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, आयरलैंड, वेस्टइंडीज


 


ऐसा है पूरा शेड्यूल


10 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, केप टाउन ( रात 10.30 बजे)


11 फरवरी: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, पार्ल (शाम 6.30 बजे)


11 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, पार्ल  रात 10.30 बजे)


12 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान, केप टाउन ( शाम 6.30 बजे)


12 फरवरी: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, केप टाउन (रात 10.30 बजे)


13 फरवरी: आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, पार्ल (शाम 6.30 बजे)


13 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, पार्ल (रात 10.30 बजे)


14 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, गेकेबेरा (रात 10.30 बजे)


15 फरवरी: भारत बनाम वेस्टइंडीज, केप टाउन (शाम 6.30 बजे)


15 फरवरी: आयरलैंड बनाम पाकिस्तान, केप टाउन (रात 10.30 बजे)


16 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, गेकेबेरा (शाम 6.30 बजे)


17 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, केप टाउन (शाम 6.30 बजे)


17 फरवरी: आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज, केप टाउन (रात 10.30 बजे)


18 फरवरी: भारत बनाम इंग्लैंड, गेकेबेरा (शाम 6.30 बजे)


18 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, गेकेबेरा (रात 10.30 बजे)


19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, पार्ल (शाम 6.30 बजे)


19 फरवरी: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, पार्ल (रात 10.30 बजे)


20 फरवरी: भारत बनाम आयरलैंड, गेकेबेरा ( शाम 6.30 बजे)


21 फरवरी: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, केप टाउन (शाम 6.30 बजे)


21 फरवरी: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, केप टाउन (रात 10.30 बजे)


23 फरवरी: पहला सेमीफाइनल, केप टाउन (शाम 6.30 बजे)


24 फरवरी: दूसरा सेमीफाइनल, केप टाउन (शाम 6.30 बजे)


26 फरवरी: फाइनल, केप टाउन (शाम 6.30 बजे)


ये भी पढ़ें- Happy Teddy Day Wishes 2023: पार्टनर को 'टेडी डे' पर भेजें रोमांटिक शायरी, कहें दिल की बात