पटनाः Nahay Khay Puja:छठ महापर्व की शुरुआत नहाए-खाए के साथ आरंभ हो जाता है. यह व्रत बहुत ही कठिन माना जाता है इसमें व्रती महिलाएं लगातार 36 घंटे निर्जला व्रत रखती हैं. सूर्य देव की उपासना और छठ मैया की पूजा करते संतान की प्राप्ति और उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं. नहाए-खाए के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करके नए और साफ-सुथरे पहनकर शाकाहारी भोजन किया जाता है. जानिए इस व्रत की शुभ तिथि और व्रत.

 

कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाते हैं छठ

हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पष्ठी तिथि पर छठ पूजा मनाई जाती है. इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की भी पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है. छठी माई को सूर्यदेव की बहन है. धार्मिक मान्यता के अनुसार छठ का त्योहार व्रत संतान प्राप्ति करने की कामना,कुशलता,सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु की कामना के लिए किया जाता है. 

 

छठ पूजा अर्घ्य मुहूर्त 2022 

दिन  छठ पूजा अनुष्ठान तिथि

संध्या अर्घ्य सूर्यास्त का समय 30 अक्टूबर -शाम 05 बजकर 37 मिनट से

उषा अर्घ्य सूर्योदय का समय 31 अक्टूबर- सुबह 06 बजकर 31 मिनट तक

 

छठ पूजा का पहला दिन: नहाय-खाय 28 अक्टूबर, शुक्रवार

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर 

सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 39 मिनट पर

 

नहाय-खाय का शुभ समय (शोभन,सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग)

शोभन योग: सुबह से शुरू

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक

रवि योग: सुबह 10 बजकर 42 मिनट से आरंभ