पटनाः November Vrat Tyohar List: छठ पूजा के साथ ही अक्टूबर का महीना समाप्त हो गया है. मंगलवार से नवंबर माह की शुरुआत हो गई है. पंचांग में अभी महीना कार्तिक ही है, लेकिन सुविधाओं के अनुसार हम सभी हिंदी व्रत-तिथि वाले त्योहारों को भी अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख के अनुसार देख लेते हैं. यह भी जानना जरूरी होता है कि कौन सी तिथि किस तारीख को पड़ रही है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

नवंबर की शुरुआत ही व्रत पूजा से हो रही है. आज गोपाष्टमी है. इसके बाद 2 नवंबर को अक्षय नवमी, जिसमें आंवले की पूजा होगी. दो दिन बाद एकादशी है और फिर कार्तिक पूर्णिंमा को देव दीपावली भी है. देवउठनी एकादशी पर ही श्रीहरि विष्णु का शयनकाल पूर्ण होता और इसी दिन चातुर्मास भी समाप्त हो जाएगा. नवंबर माह में व्रत-त्योहार के अलावा मांगलिक कार्य के लिए भी शुभ रहेगा. भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद शुभ कार्य विवाह, मुंडन, जनेऊ संस्कार शुरू हो जाते हैं. नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा, बैकुंठ चतुर्दशी के अलावा कई बड़े व्रत-त्योहार आएंगे. जानिए नवंबर माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट.


नवंबर 2022 के व्रत-त्योहार 
01 नवंबर 2022 (मंगलवार) - गोपाष्टमी
गोपाष्टमी व्रत - नवंबर का महीना गोपाष्टमी व्रत से शुरू हो रहा है. इस दिन गाय और श्रीकृष्ण की पूजा की जा रही है. यह व्रत आज ही है. 


02 नवंबर 2022 (बुधवार) - आंवला(अक्षय) नवमी
अक्षय नवमी - बुधवार को आंवले वृक्ष की पूजा की जाएगी. मान्यता है कि आंवले में श्रीहरि विष्णु का वास होता है. आंवला आरोग्य और लंबी उम्र देता है. 


04 नवंबर 2022 (शुक्रवार) - देवउठनी या देवोत्थान एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ होगा.


इसे देवप्रोबिधनी एकादशी भी कहते हैं. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर उन्हें नींद से जगाया जाता है और चातुर्मास खत्म होते हैं. शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है.


05 नवंबर 2022 (शनिवार) - तुलसी विवाह, शनि प्रदोष


तुलसी विवाह - इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूप शालीग्राम जी और तुलसी माता का विवाह करया जाता है.वहीं शनिवार का दिन होने से इस दिन शनि प्रदोष भी है.


06 नवंबर 2022 (रविवार) - वैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत


वैकुंठ चतुर्दशी - बैकुंठ चतुर्दशी शिव-हरि के मिलन का दिन है. इस दिन श्रीहरि को 1 हजार कमल के फूलों से पूजा करने पर बैंकुठ प्राप्त होता है.


07 नवंबर 2022 (सोमवार) - देव दिवाली


देव दिवाली - इसे स्वर्ग लोक की दीपावली कहा जाता है. इस दिन देवता स्वर्ग लोक से उतरकर दीपदान करने पृथ्वी पर आते हैं, इसलिए इसे देव दिवाली कहा जाता है.


08 नवंबर 2022 (मंगलवार) - कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती


कार्तिक पूर्णिमा - ये दिन कार्तिक स्नान का आखिरी दिन होता है. कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक देव जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इसे गुरु पूरब कहा जाता है. इसी दिन तुलसी विदाई भी की जाती है.


11 नवंबर 2022 (शुक्रवार) - सौभाग्य सुन्दरी व्रत


12 नवंबर 2022 (शनिवार) - संकष्टी चतुर्थी


16 नवंबर 2022 (बुधवार) - काल भैरवाष्टमी, वृच्छिक संक्रांति


20 नवंबर 2022 (रविवार) - उत्पन्ना एकादशी


21 नवंबर 2022 (सोमवार) - सोम प्रदोष व्रत


22 नवंबर 2022 (मंगलवार) - माघशीर्ष मासिक शिवरात्रि


28 नवंबर 2022 (सोमवार) - विवाह पंचमी


29 नवंबर 2022 (मंगलवार) - चम्पा षष्ठी


30 नवंबर 2022 (बुधवार) - नंदा सप्तमी


यह भी पढ़िएः Akshaya Navami 2022: आरोग्य और आयु का वरदान देता है आंवला, अक्षय नवमी पर होगी पूजा