Patna: Bihar School Holiday List 2023: बिहार की स्कूलों में इस समय एग्जाम की तैयारियां चल रही है. इसके अलावा 2022 का साल भी खत्म होने वाला है. इसी के साथ-साथ अगले साल की छुट्टियों की लिस्ट भी सामने आ गई है. ऐसे में अब छात्र अगले साल घुमने को लेकर अपना प्लान बना सकते हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इस बार सबसे ख़ास बात ये भी हैं कि  बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेट भी आ गई है. ऐसे में छात्र फरवरी के बाद ही पूरी तरह से फ्री हो जाएंगे, जिसके बाद वो अपनीं आगे की तैयारी कर सकते हैं. लेकिन उसके पहले वो ब्रेक लेकर घुमने भी जा सकते हैं. 


121 दिन बंद रहेंगे स्कूल 


2023 में 365 दिन में 121 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी. 2023 में 53 सन्डे है. .इसके अलावा विद्यालयों में गर्मी और ठंडी की छुट्टियां अलग से दी जाएंगी. आप यहां पर अगले साल की छुट्टियों को देख सकते हैं: 


26 जनवरी – गणतंत्र दिवस – गुरूवार
5 फरवरी – मो. हजरत अली जन्मदिवस – रविवार
18 फरवरी – महाशिवरात्रि – शनिवार
7 मार्च – होलिका दहन – मंगलवार
8 मार्च – होली – बुधवार
30 मार्च – राम नवमी  – गुरूवार
04 अप्रैल – महावीर जयंती – मंगलवार
07 अप्रैल – गुड फ्राइडे  – शुक्रवार
14 अप्रैल – डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस – शुक्रवार
22 अप्रैल – ईद उल फितर – शनिवार
05 मई – बुद्ध पूर्णिमा – शुक्रवार
29 जून – बकरीद – गुरूवार
29 जुलाई – मोहर्रम – शनिवार
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस – मंगलवार
31 अगस्त – रक्षाबंधन – गुरूवार
07 सितम्बर – जन्माष्टमी – गुरूवार
28 सितम्बर – बारावफात – गुरूवार
02 अक्टूबर – गांधी जयंती – सोमवार
23 अक्टूबर – महानवमी – सोमवार
24 अक्टूबर – विजयादशमी – मंगलवार
12 नवंबर – दीपावली – रविवार
13 नवंबर – गोवर्धन पूजा – सोमवार
15 नवंबर – भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती – बुधवार
27 नवंबर – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा – सोमवार
25 दिसंबर – क्रिसमस – सोमवार