Jharkhand Weather Today: झारखंड के अधिकतर स्थानों में पिछले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया, जिससे प्रदेश में सर्दी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने 30 जनवरी, 2025 दिन बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यहां अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद के अगले दो दिनों तक तापमान के स्थिर रहने का अनुमान है. 


उन्होंने कहा कि राज्य में अगले पांच से सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और एक फरवरी से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है. 


यहां चतरा में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इसको छोड़कर राज्य के अधिकतर हिस्सों में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. 


यह भी पढ़ें:'माउंटेन मैन' के पुत्र भगीरथ के जरिए मांझी समुदाय को साधने की तैयारी में कांग्रेस!


झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बोकारो में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 


इनपुट: भाषा


यह भी पढ़ें:BPSC अभ्यर्थियों का हल्ला बोला, बैरिकेडिंग तोड़ जब बढ़े आगे,पटना पुलिस ने लिया एक्शन


बिहार की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें!यहाँ पढ़ें Bihar News in Hindi और पाएं Bihar latest News in Hindi  हर पल की जानकारी.बिहार की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार.जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!