Mahendra Singh Dhoni: पूरा देश महंद्र सिंह धोनी का 42 वां जन्मदिन अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहा था. रांची के दिवड़ी मंदिर में भी महंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन मनाया गया, इस सब के बीच महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पेट्स के साथ अपने रांची के फार्म हाउस स्थित गार्डन में केक काटकर अपना जन्म दिन मनाया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो वह वायरल हो गया. महेंद्र सिंह धोनी इस वीडियो में अपने पालतू कुत्तों को केक काटकर खिलाते और खुद खाते नजर आ रहे हैं. धोनी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर डाला है.


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING


इस अनोखी बर्थडे सेलिब्रेशन का बजाते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट भी किया। इससे पहले उन्होंने आखिरी पोस्ट 8 फरवरी को किया था जिसमें वे ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आए थे



महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने जन्मदिन का यह वीडियो शेयर किया तो यह काफी तेजी से वायरल होने लगा. अब तक इस वीडियो को 3425236 लोगों ने देखा और इसे लाइक किया है जबकि इस पर कमेंट की भी बाढ़ आ गई है. इस वीडियो को देखकर लोग जमकर इसकी तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो में दिख रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने एक छोटे से केक पर कैंडल जलाया और फिर उस केक को काटकर अपने पालतू कुत्तों को भी खिलाया और फिर खुद भी उसका स्वाद चखा.


ये भी पढ़ें- जिस मंदिर में धोनी की है असीम आस्था, उसी दिवड़ी मंदिर में मना उनका बर्थडे


इंस्टाग्राम पोस्ट पर वीडियो डालते हुए उन्होंने लिखा कि थैंक्स ए लोट फॉर आल योर वॉर्म विशेज, आ गलिम्प्स ऑफ व्हाट आई दीद इन माय बर्थडे. धोनी के इस पोस्ट को वायरल होते आप भी सोशल मीडिया पर देख सकते हैं. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी यानी कैप्टन कूल को पहले से ही उनके जन्मदिन पर बधाई दोने वालों का तांता लगा पड़ा है.