रांची: MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी जल्द ही कुछ बड़ा खुलासा करने वाले हैं. इसकी जानकारी खुद महेंद्र सिंह धोनी ने दी है. आमतौर पर सोशल मीडिया पर धोनी ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन अपने फैंस तक कुछ बड़ी खबरों को पहुंचाने के लिए वो सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं. रविवार, 25 सितंबर को वो फेसबुक लाइव के जरिए कुछ रोमांचक घोषणा करने जा रहे हैं. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

रविवार को होंगे लाइव
फेसबुक पर उन्होंने जानकारी दी कि 25 सितंबर, रविवार को दोपहर 2 बजे वो अपने फैंस के साथ एक खबर शेयर करेंगे. फेसबुक पर पोस्ट करते हुए धोनी ने अपने फैंस को जानकारी दी कि लाइव आकर वह आपको रोमांचक खबर देने वाले हैं. धोनी ने अपने पोस्ट में लिखा कि, आपके साथ मैं  एक खबर साझा करूंगा. ये जानकारी मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर दूंगा. आशा करता हूं, आप सब वहां होंगे. एमएस धोनी ने जैसे ही फेसबुक पर ये पोस्ट शेयर किया फैंस ने उनके पोस्ट के पीछे के कारण की भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी. कई क्रिकेट प्रशंसक ये भविष्यवाणी कर रहे हैं कि धोनी आईपीएल से संन्यास का एलान कर सकते हैं.