MS Dhoni-Sakshi Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किया मतदान, देखें फोटो

MS Dhoni-Sakshi Dhoni: क्रिकेट लीजेंड महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को रांची में मताधिकार का प्रयोग किया. धोनी अपनी पत्नी साक्षी सिंह धोनी, पिता पान सिंह, मां, दोस्त सीमांत लोहानी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ श्यामली कॉलोनी में जेवीएम स्कूल स्थित बूथ पर वोट डालने पहुंचे.

जी बिहार-झारखंड वेब टीम Sat, 25 May 2024-3:27 pm,
1/5

MS Dhoni-Sakshi Dhoni

रांची के राजकुमार और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शनिवार (25 मई) को अपने परिवार के साथ रांची में वोट डाला. उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ जेवीएम श्यामली के मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया.

 

2/5

MS Dhoni-Sakshi Dhoni

एमएस धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी थीं. सफेद और काले कपड़ों में साक्षी बहुत खूबसूरत लग रही थीं. 12 बजे के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने माता-पिता और पत्नी के साथ जेवीएम श्यामली के मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला.

 

3/5

MS Dhoni-Sakshi Dhoni

धोनी और उनके परिवार ने बूथ संख्या 378 में मतदान किया. जैसे ही वे मतदान केंद्र पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया. हालांकि, धोनी ने वोट डालने के दौरान या बाद में किसी से कोई बात नहीं की.

 

4/5

MS Dhoni-Sakshi Dhoni

महान क्रिकेटर धोनी और उनका पूरा परिवार एक लाल रंग की कार में एक साथ आया. मुस्कुराते हुए धोनी कार से निकले और सीधे मतदान केंद्र के अंदर चले गए. इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने वहां मौजूद लोगों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

 

5/5

MS Dhoni-Sakshi Dhoni

रांची के महि के नाम से मशहूर एमएस धोनी ने ब्राउन कलर की टी-शर्ट और गॉगल्स पहने थे. बिना किसी धूमधाम के धोनी का पूरा परिवार एक कार में सवार होकर आया और मतदान करने के बाद कार में बैठकर चला गया.

 

ZEENEWS TRENDING STORIES

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link