Ranchi:JMM Supremo Shibu Soren health Update:  झारखंड के निवर्तमान राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. सोरेन को आज ही अस्पताल से छुट्टी दी गई थी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री और शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन भी मौजूद थे. 


COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

राजभवन द्वारा जारी किया गया बयान


अधिकारी ने बताया कि सांस लेने में परेशानी होने पर झामुमो प्रमुख को नौ फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री 79 वर्षीय शिबू सोरेन को श्वास संबंधी बीमारी है. राजभवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, 'राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद शिबू सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.' उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया हैं. 


CM हेमंत सोरेन ने दिया था अपडेट


इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के अध्यक्ष शिबू सोरेन से मिलने हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी पहुंचे. उन्होंने चिकित्सकों से बात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इसके बाद उन्होने सोशल मीडिया पर उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट दियाथा.  उन्होंने ट्वीट किया था," आज आदरणीय बाबा थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। आदरणीय बाबा जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच होंगे


(इनपुट भाषा के साथ)