Ganga cruise को लेकर BJP पर Akhilesh Yadav का हमला, कहा- पवित्र नदी पर शुरू किया बार
Sat, 14 Jan 2023-6:33 pm,
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर दुनिया के सबसे बड़े लक्ज़री रिवर क्रूज़ गंगा विलास पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि "यह (क्रूज) नया नहीं है ... यह पिछले 17 वर्षों से (नदी पर) है ... उन्होंने (भाजपा) केवल इसका विस्तार किया है." अखिलेश यादव ने एक प्रेस ब्रीफिंग में गंगा नदी पर चलने वाले क्रूज पर शराब परोसने का भी आरोप लगाया.