Bihar Politics: नीतीश कुमार की शपथ तो वहीं बीजेपी का धरना, जानिए कैसे बनेगी सरकार
Sun, 14 Aug 2022-6:07 pm,
नीतीश कुमार आज दोपहर 2 बजे 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. नीतीश कुमार ने कल राज्यपाल को 164 विधायकों के समर्थन की सूची सौंपी थी. जद (यू) के 45, राजद के 79, वाम के 16, कांग्रेस के 19, एक निर्दलीय और चार हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) से हैं. बिहार विधान सभा में वर्तमान में 242 सदस्य. बहुमत हासिल करने का जादुई आंकड़ा 122 है.