आज Jharkhand Foundation Day...कार्यक्रम में शामिल होंगे राज्यपाल Ramesh Bais और CM Hemant Sor

Tue, 15 Nov 2022-11:55 am,

आज यानी 15 नवंबर 2022 को झारखंड 22 साल का हो जाएगा. 15 नवंबर 2000 को बिहार से कटकर अलग राज्य के रूप में झारखंड का गठन किया गया था. पूरा राज्य आज झारखंड का 22वां स्थापना दिवस ( Jharkhand Foundation Day ) मना रहा है. इस मौके पर राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री झारखंड की जनता के लिए कई सौगातों की बरसात करने वाले हैं. झारखंड स्थापना दिवस के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी 4 बड़ी योजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं. इसके अलावा वो किसानों के लिए पोर्टल और एप भी लॉंच करेंगे. साथी ही 2 नई औद्योगिक पॉलिसी का भी शुभारंभ किया जाएगा.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link