Jharkhand जनजातीय महोत्सव 2022 का हुआ समापन

Thu, 11 Aug 2022-11:33 am,

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 का बुधवार को समापन हुआ. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम मंत्री और विधायक इस कार्यक्रम शामिल हुए. छत्तीसगढ़ के सीएम का 150 नगाड़ा बजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान झारखंड कांग्रेस प्रदेश राजेश ठाकुर, झारखंड के मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री हाफिज हुसैन, मंत्री जोभा मांझी समेत कई लोगों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का स्वागत किया. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह की शुरुआत किया.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link