Kalaripayattu: भारत की वो युद्ध कला, जो कहलाई सभी मार्शल आर्ट की `मां`
Sun, 05 Feb 2023-4:14 pm,
Kalaripayattu: कलारीपयट्टू भारत की सबसे पुरानी मार्शल आर्ट, जिसकी उत्पत्ति भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित आधुनिक केरल से हुई थी. कलारीपयट्टू अपने अंदर भारतीय मार्शल आर्ट के लंबे इतिहास को समेटे हुए है. कलारीपयट्टू को कलारी के नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ "युद्धक्षेत्र" होता है. भारत की यह मार्शल आर्ट इतनी पुरानी है की इसका जिक्र गाथा गीतों के संग्रह वडक्कन पट्टुकल में भी देखने को मिलता है.