रतन टाटा के निधन पर ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने जताया शोक, कहा- `देश ने खोया एक अहम विकास पुरुष`

सौरभ झा Thu, 10 Oct 2024-3:11 pm,

जमशेदपुर: टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा के निधन पर ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि देश ने एक महत्वपूर्ण विकास पुरुष को खो दिया है. रघुवर दास ने बताया कि उनका सफर भी जमशेदपुर से ही शुरू हुआ था, जब वे टाटा स्टील में कर्मचारी थे. बाद में विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और अब ओडिशा के राज्यपाल बने. राज्यपाल ने रतन टाटा से अपनी कई मुलाकातों का जिक्र किया और बताया कि उनके अनुरोध पर रतन टाटा ने जमशेदपुर और रांची में कैंसर अस्पताल सहित झारखंड के कई विकास कार्यों में अहम योगदान दिया.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link