पटना: RLSP कार्यकर्ताओं को पुलिस को दौड़ाकर पीटा

Sat, 02 Feb 2019-4:45 pm,

पटना में आरएलएसपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सड़क पर दौड़ा-दौडाकर पीटा। इस दौरान पलिस ने वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। लाठीचार्ज में कई आरएलएसपी कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। दरअसल आरएलएसपी कार्यकर्ता राजभवन मार्च कर रहे थे। पार्टी मुखिया उपेंद्र कुशवाहा की अगुवाई में जेपी गोलंबर से मार्च निकला। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लाठियों से हमला किया। इसके बाद पुलिस ने आरएलएसपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link