मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 120 ईसाई तीर्थयात्री गोवा के लिए रवाना, जिला उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी

सौरभ झा Sun, 14 Jul 2024-6:50 pm,

गुमला: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 के तहत गुमला जिले के 120 ईसाई तीर्थयात्री रांची हटिया रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किए गए. जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1000 ईसाई तीर्थयात्रियों को गोवा भेजा जा रहा है, जिसमें गुमला जिले से सर्वाधिक तीर्थयात्री शामिल हैं. यात्रा में छह दिन लगेंगे, जिसमें दो दिन गोवा में बिताए जाएंगे. 20 जुलाई को हिंदू तीर्थयात्री द्वारिका और अगस्त के प्रथम सप्ताह में मुस्लिम तीर्थयात्री अजमेर शरीफ भेजे जाएंगे.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link