विजय सिन्हा ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, जानिए इनका राजनीतिक करियर

Thu, 25 Aug 2022-4:42 pm,

विजय सिन्हा ने बिहार विधान सभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया. स्पीकर विजय कुमार सिन्हा 3 बार लखीसराय से विधायक बन चुके हैं. इससे पहले विजय सिन्हा राज्य सरकार में श्रम संसाधन मंत्री थे. लखीसराय से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए. 54 वर्षीय विजय कुमार सिन्हा भूमिहार समाज से आते हैं. सिन्हा 2002 में, विजय कुमार सिन्हा को भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार का राज्य सचिव बनाया गया था. बिहार विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि वे बहुमत से सदन के अध्यक्ष चुने गए, मौजूदा राजनीतिक हालात में बहुमत मेरे पक्ष में नहीं है, इसलिए मैं इस्तीफा देता हूं.

More videos

By continuing to use the site, you agree to the use of cookies. You can find out more by Tapping this link